Posts

Showing posts from February, 2023

गर्मियों में खरबूजे के बीज खाने के फ़ायदे

  खरबूजा गर्मियों में काफी पसंद किया जाता है, इसमें पर्याप् ‍ त मात्रा में पानी होता है जो आपको हाइड्रेट रखता है, इसके अलावा इसका बीज भी सुखाकर खाया जाता है, क् ‍ या आप खरबूजे के बीज के फायदों के बारे में जानते हैं | फायदेमंद है खरबूजे का बीज गर्मी के मौसम में खूरबूजे की मांग बढ़ जाती है। लोग इनकी मीठी रसदार फांकों को तो स्वाद लेकर खाते ही हैं, इनके बीज भी साफ करके सुखा लेते हैं। खरबूजे के सूखे हुए बीज केवल एक किस्म का मेवा ही नहीं है बल्कि सेहत का साथी भी है। जी हां, खरबूजे के बीज से हमारे शरीर को बहुत फायदे होते हैं। आइए जाने क्या है खरबूजे के बीजों के लाभ- प्रोटीन से भरपूर – खरबूजे के बीज में उच्च मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। ये मात्रा 3.6 प्रतिशत है। इतनी ही प्रोटीन की मात्रा सोया में भी पाई जाती है। इसलिए खरबूजे के बीज को खाना गर्मियों में बहुत फायदेमंद होता है। ये आपके शरीर की प्रोटीन की आवश्यकता को पूरा करते हैं। विटामिन से भरपूर- गर्मियों के दूसरे फलों से तुलना करने पर पता चलता है कि खरबूजे में अधिक विटामिन ए, सी और ई होते हैं। खरबूजे के साथ-साथ उसके बीज के अंदर भी य...