काली किशमिश खाने के सेहत लाभ
इम्यूनिटी बूस्टर फूड है काली किशमिश काली किशमिश रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाती है। ऐसे में सुबह खाली पेट 10-15 काली किशमिश जरूर खाएं, तोकि आप कोरोनावायरस संक्रमण से बचे रहे हैं। काली किशमिश में अधिक मात्रा में विटामिन सी होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करती है। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। **************** हाई ब्लड प्रेशर करे लो ब्लड प्रेशर हाई है, तो काली किशमिश खाएं। ब्लड प्रेशर रक्त वाहिनियों में बहते रक्त द्वारा वाहिनियों की दीवारों पर डाले गए दबाव को कहते हैं। धमनी एक नलिका होती है, जो रक्त को हृदय से शरीर के विभिन्न हिस्सों तक ले जाती है। काली किशमिश के साथ ही अन्य आहारों का सेवन करके भी उच्च रक्तचाप के स्तर को नियंत्रण में रखा जा सकता है। रोज सुबह काली किशमिश खाएं। रक्तचाप को बढ़ाने के लिए सोडियम अधिक जिम्मेदार होता है, इसलिए कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों से दूर रहने के लिए रोजाना काली किशमिश खाएं। कोलेस्ट्रॉल करे कम रक्त में कोलेस्ट्रॉल बढ़ना यानी हृदय रोग होना। काली किशमिश का सेवन करके कोलेस्ट्रॉल पर काबू पा सकते हैं। शरीर में कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन (एलडीएल)...