Posts

काजू

  गुण - मधुर,उष्ण, लघु कहा है  अर्थात इसका जो रस है खाने में वो हल्का सा मीठा होता है और ये उष्ण गर्म होता है। नेचर में अर्थात काजू का जो स्वभाव है अगर हम काजू खाएं। तो वो शरीर में गर्मी बढ़ाने का काम करेगा । काजू किनके लिए अच्छा है ?  इसे लघु कहा गया है। अर्थात ये पचने में हल्का होता है और इसका जो उपयोग है वो ऐसा कहा है कि अगर वात ,कफ से संबंधित दिक्कत है तो यह उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है। वात और काफी दोनों मतलब कौन हुए? ठंडे लोग । जी हाँ, ऐसे लोग जिनको ठंडी बहुत लगती है, ठंडी से दिक्कत  होती है। ठंडी हवा में चले गए तो तकलीफ या ठंडे मौसम में चले गए।  जो हमेशा आलसी रहते हैं या हमेशा कन्फ्यूज रहते हैं। जिन लोगों को गर्मी का मौसम बहुत अच्छा लगता है, गर्म खानपान बहुत अच्छा लगता है, पर थोड़ा भी कुछ ठंडा सा हो गया तो तकलीफ बढ़ जाती है। इस तरह के लोग हैं तो अपने खान पान में या आपके आहार में या ड्राई फ्रूट खाना आपको पसंद है तो आप काजू को विशेष रूप से अपने साथ रखें। इसके फायदे बताते हुए आगे कहते हैं कि धातु वर्धनम  वृष्यम , यम अर्थात ये सभी के सभी धातुओं का पोष...

छुहारा

  छुहारा यह एक ड्राई फ्रूट्स है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है --- -=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=- छुहारे में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी माइक्रोबियल, आयरन, मिनरल, कैल्शियम, अमीनो एसिड, फॉस्फोरस और विटामिन जैसे गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, छुहारा खाने के फायदे- 1. दुबले पतले व्यक्तियों के लिए लाभदायक - छुआरे को दूध में पकाकर खाने से दुबले व्यक्ति को ताकत मिलती हे और मोटापा बढ़ता हे 2. संक्रमण से राहत - छुहारे में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-ए और विटामिन सी पाया जाता है. इतना ही नहीं इसमें मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण संक्रमण से बचाने में मदद कर सकते हैं. 3. हड्डियों को मजबूती देता हे - हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए दूध के साथ छुहारे का सेवन कर सकते हैं. छुहारे में मौजूद कैल्शयिम, सेलेनियम, मैग्नीज और कॉपर हड्डियों को कमजोर होने से बचाने में मदद कर सकते हैं. 4. कब्ज में राहत - कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो सुबह-शाम गर्म पानी के साथ छुहारे का सेवन करें. ये खाने को पचाने में मदद करते हैं. जिससे पेट गैस और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है. 5 . आयरन( ख...

बादाम से ज्‍यादा फायदेमंद है भीगे चने

 बादाम से ज्‍यादा फायदेमंद है भीगे चने.. भीगे बादाम हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, यह बात तो हम सभी जानते हैं। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि भीगे चने भीगे बादाम से भी ज्‍यादा फायदेमंद होते है। शायद आपको यह सुनकर आश्‍चर्य हो रहा होगा, लेकिन यह सच है। भीगे चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, नमी, फैट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन व विटामिन्स पाए जाते हैं। जिससे यह सस्‍ती चीज बड़ी से बड़ी बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। साथ ही इससे खून साफ होता है जिससे सुंदरता बढ़ती है और यह दिमाग भी तेज करता है। अगर आप मोटापा कम करने की कोशिश कर रहे है तो नाश्‍ते में रोजाना भीगे चने का सेवन करें। इम्‍यूनिटी में मजबूती.. शरीर को सबसे ज्‍यादा पोषण भीगे काले चने से मिलते हैं।  चनों में बहुत सारे विटामिन्स और क्लोरोफिल के साथ फास्फोरस आदि मिनरल्स होते हैं जिन्हें खाने से शरीर को कोई बीमारी नहीं लगती है।  रोजाना सुबह के समय भीगे चने खाने से आपको बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। इसके लिए काले चनों को रातभर भिगोकर रख लें और हर दिन सुबह दो मुट्ठी खाएं। कुछ दिनों में आपको फर्क महसूस होने लगेगा। ...

काली किशमिश खाने के सेहत लाभ

Image
  इम्यूनिटी बूस्टर फूड है काली किशमिश काली किशमिश रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाती है। ऐसे में सुबह खाली पेट 10-15 काली किशमिश जरूर खाएं, तोकि आप कोरोनावायरस संक्रमण से बचे रहे हैं। काली किशमिश में अधिक मात्रा में विटामिन सी होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करती है। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। **************** हाई ब्लड प्रेशर करे लो ब्लड प्रेशर हाई है, तो काली किशमिश खाएं। ब्लड प्रेशर रक्त वाहिनियों में बहते रक्त द्वारा वाहिनियों की दीवारों पर डाले गए दबाव को कहते हैं। धमनी एक नलिका होती है, जो रक्त को हृदय से शरीर के विभिन्न हिस्सों तक ले जाती है। काली किशमिश के साथ ही अन्य आहारों का सेवन करके भी उच्च रक्तचाप के स्तर को नियंत्रण में रखा जा सकता है। रोज सुबह काली किशमिश खाएं। रक्तचाप को बढ़ाने के लिए सोडियम अधिक जिम्मेदार होता है, इसलिए कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों से दूर रहने के लिए रोजाना काली किशमिश खाएं। कोलेस्ट्रॉल करे कम रक्त में कोलेस्ट्रॉल बढ़ना यानी हृदय रोग होना। काली किशमिश का सेवन करके कोलेस्ट्रॉल पर काबू पा सकते हैं। शरीर में कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन (एलडीएल)...

खुबानी

सेहत के लिए फायदेमंद और गुणकारी हे खुबानी फल . ==-=-=-=-= खुबानी पौष्टिकता के भरपूर होने के कारण खुबानी के फायदे भी स्वास्थ्य के दृष्टि से बहुत होते हैं। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि आयुर्वेद में खुबानी का प्रयोग औषधि के रुप में बहुतायत मात्रा में की जाती है। खुबानी आड़ू या प्लम जैसा होता है जिसका छिलका थोड़ा खुरदुरा और मुलायम जैसा होता है। आयुर्वेद के अनुसार खुबानी मीठा और गर्म तासीर का होता है। खुबानी के गुणों के कारण यह वात और कफ को कम करने के साथ कमजोरी दूर करने में मददगार होता है। इसके अलावा खुबानी स्पर्म या शुक्र की क्ववालिटी और संख्या बढ़ाने में भी सहायता करता है खुबानी में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, नियासिन, पोटाशियम, मैंगनीज, मैग्निशियम जैसे बहुत सारे पौष्टिक गुण होते हैं जो इनको अनगिनत गुणों वाला बना देता है। आयुर्वेद के अनुसार खुबानी के फायदे अनेक तरह के रोगों से लड़ने में मदद करता है। खुबानी के फायदे एवं सेवन का तरीका – कान दर्द में फायदेमंद खुबानी कभी-कभी ठंड लगने पर कान में दर्द होने लगता है। खुबानी कान के दर्द से राहत दिलाने में लाभकारी होता है। 1-2 बूंद खुबानी...

गर्मियों में खरबूजे के बीज खाने के फ़ायदे

  खरबूजा गर्मियों में काफी पसंद किया जाता है, इसमें पर्याप् ‍ त मात्रा में पानी होता है जो आपको हाइड्रेट रखता है, इसके अलावा इसका बीज भी सुखाकर खाया जाता है, क् ‍ या आप खरबूजे के बीज के फायदों के बारे में जानते हैं | फायदेमंद है खरबूजे का बीज गर्मी के मौसम में खूरबूजे की मांग बढ़ जाती है। लोग इनकी मीठी रसदार फांकों को तो स्वाद लेकर खाते ही हैं, इनके बीज भी साफ करके सुखा लेते हैं। खरबूजे के सूखे हुए बीज केवल एक किस्म का मेवा ही नहीं है बल्कि सेहत का साथी भी है। जी हां, खरबूजे के बीज से हमारे शरीर को बहुत फायदे होते हैं। आइए जाने क्या है खरबूजे के बीजों के लाभ- प्रोटीन से भरपूर – खरबूजे के बीज में उच्च मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। ये मात्रा 3.6 प्रतिशत है। इतनी ही प्रोटीन की मात्रा सोया में भी पाई जाती है। इसलिए खरबूजे के बीज को खाना गर्मियों में बहुत फायदेमंद होता है। ये आपके शरीर की प्रोटीन की आवश्यकता को पूरा करते हैं। विटामिन से भरपूर- गर्मियों के दूसरे फलों से तुलना करने पर पता चलता है कि खरबूजे में अधिक विटामिन ए, सी और ई होते हैं। खरबूजे के साथ-साथ उसके बीज के अंदर भी य...

बहुत लाभदायक हे ये सूखे मेवे

  बादाम - यह ना केवल प्रोटीन और फाइबर में ही संपूर्ण होते हैं बल्कि इनमें खूब सारा कैल् ‍ शियम, एंटीऑक् ‍ सीडेंट और विटामिन ई भी बादाम- यह ना केवल प्रोटीन और फाइबर में ही संपूर्ण होते हैं बल्कि इनमें खूब सारा कैल् ‍ शियम, एंटीऑक् ‍ सीडेंट और विटामिन ई भी होता है। इसे खाने से दांत और हड्डियों में ताकत आती है और फाइबर होने की वजह से ये हार्ट के लिये भी अच् ‍ छा माना जाता है। काजू - काजू से शरीर में ताकत आती है और यह दांतों में सड़न पैदा करने वाले बैक्टीजरिया स्ट्रैहप्टोंककस म्यूनटैन्सट का भी मुकाबला करता है। आधे मुट्ठी काजू में 374 कैलोरीज़, 31 ग्राम वसा, 10 ग्राम प्रोटीन, विटामिन ई, विटामिन के और विटामिन 6 होती है। कैल्शिसयम, आयरन, फोलेट, और जि़क बहुत अधिक मात्रा में होती है, और 16 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। पिस् ‍ ता - मिठाई और स् ‍ नैक् ‍ स में पड़ने वाला पिस् ‍ ता स् ‍ वास् ‍ थ् ‍ य के लिये बहुत अच् ‍ छा होता है। पिस् ‍ ता में मैग् ‍ नीशियम, कॉपर, रेशा, फास् ‍ फोरस और विटामिन बी होता है। इसको खाने से कोलेस् ‍ ट्रॉल और हार्ट अटैक से बचा जा सकता है। अखरोट - अखरोट में फाइबर, विटा...