खुबानी
सेहत के लिए फायदेमंद और गुणकारी हे खुबानी फल . ==-=-=-=-= खुबानी पौष्टिकता के भरपूर होने के कारण खुबानी के फायदे भी स्वास्थ्य के दृष्टि से बहुत होते हैं। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि आयुर्वेद में खुबानी का प्रयोग औषधि के रुप में बहुतायत मात्रा में की जाती है। खुबानी आड़ू या प्लम जैसा होता है जिसका छिलका थोड़ा खुरदुरा और मुलायम जैसा होता है। आयुर्वेद के अनुसार खुबानी मीठा और गर्म तासीर का होता है। खुबानी के गुणों के कारण यह वात और कफ को कम करने के साथ कमजोरी दूर करने में मददगार होता है। इसके अलावा खुबानी स्पर्म या शुक्र की क्ववालिटी और संख्या बढ़ाने में भी सहायता करता है खुबानी में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, नियासिन, पोटाशियम, मैंगनीज, मैग्निशियम जैसे बहुत सारे पौष्टिक गुण होते हैं जो इनको अनगिनत गुणों वाला बना देता है। आयुर्वेद के अनुसार खुबानी के फायदे अनेक तरह के रोगों से लड़ने में मदद करता है। खुबानी के फायदे एवं सेवन का तरीका – कान दर्द में फायदेमंद खुबानी कभी-कभी ठंड लगने पर कान में दर्द होने लगता है। खुबानी कान के दर्द से राहत दिलाने में लाभकारी होता है। 1-2 बूंद खुबानी...