Posts

Showing posts from March, 2022

खजूर | Dates

खजूर प्रकृति में ठंडा है |  शरीर में कफ और हवा या रक्त बिगड़ने से फुंसी आती है ,क्योंकि खजूर स्निग्ध है और हो सकता है की कफ बिगड़ने से फोड़े फुंसी हो जाये |  खजूर गर्म इलाके में पैदा होता है और ठंडा होता है |  यह स्वादु ,स्निग्ध है |  यह वायु के कारण से हुए रोगों को दूर करता है जैसे जोड़ों में दर्द , पतलापन ,चेहरे का रंग बदलना  इत्यादि |  हवा के रोग जो बहुत मेहनत करते है ,रात को जागते है , बाइक चलाते है |  इसे सर्दी या बारिश के मौसम में ले सकते है ,जब रुक्षता ज्यादा होती है |  क्योंकि यह स्निग्ध है तो शरीर को मृदु (soft ) करता है |  जिनको बहुत भूख लगती है उनके लिए यह बहुत उपयोगी है |  यह खून को साफ करता है |  यह शरीर और दिमाग को बल देता है |  जो लोग बहुत मानसिक या शारीरिक श्रम करते है ,भाग दौड़ करते है जैसे सेल्समेन ,athlete etc.   यह वात (80) और पित्त(40 ) की 120 से ज्यादा बिमारियों को खत्म करता है |  चाहे आपका शरीर पतला हो गया हो या आपको बहुत गर्मी लगती हो |  आपके शरीर से खून निकलता हो या बहुत चंचल स्वाभाव के ह...