काजू
गुण - मधुर,उष्ण, लघु कहा है
अर्थात इसका जो रस है खाने में वो हल्का सा मीठा होता है और ये उष्ण गर्म होता है। नेचर में अर्थात काजू का जो स्वभाव है अगर हम काजू खाएं। तो वो शरीर में गर्मी बढ़ाने का काम करेगा ।
काजू किनके लिए अच्छा है ?
इसे लघु कहा गया है। अर्थात ये पचने में हल्का होता है और इसका जो उपयोग है वो ऐसा कहा है कि अगर वात ,कफ से संबंधित दिक्कत है तो यह उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है। वात और काफी दोनों मतलब कौन हुए? ठंडे लोग । जी हाँ, ऐसे लोग जिनको ठंडी बहुत लगती है, ठंडी से दिक्कत होती है। ठंडी हवा में चले गए तो तकलीफ या ठंडे मौसम में चले गए। जो हमेशा आलसी रहते हैं या हमेशा कन्फ्यूज रहते हैं।
जिन लोगों को गर्मी का मौसम बहुत अच्छा लगता है, गर्म खानपान बहुत अच्छा लगता है, पर थोड़ा भी कुछ ठंडा सा हो गया तो तकलीफ बढ़ जाती है। इस तरह के लोग हैं तो अपने खान पान में या आपके आहार में या ड्राई फ्रूट खाना आपको पसंद है तो आप काजू को विशेष रूप से अपने साथ रखें। इसके फायदे बताते हुए आगे कहते हैं कि धातु वर्धनम वृष्यम , यम अर्थात ये सभी के सभी धातुओं का पोषण करने का काम करता है।
तो आप में से जो प्रकृति के लोग हैं अर्थात ऐसे लोग जो जल्दी जल्दी बोलते है, जल्दी जल्दी खाते हैं, जल्दी जल्दी चलते हैं, जिन्हें हमेशा हड़बड़ी रहती है, जल्दबाजी रहती है या फिर ऐसे लोग जिनको दिमाग में हमेशा कुछ ना कुछ खटपट खटपट रहते हैं? तो शांत नहीं बैठ सकते। इस तरह के लोग हैं, पतले हैं और उन्हें वजन बढ़ाना है तो उन्हें कोई एक टॉनिक चाहिए तो उनके लिए काजू अच्छा है।
वात और कफ वाले काजू कैसे ले ?
अब यहाँ पर दो ऑप्शन भी आ जाते हैं। समझो कि आपके पास खजूर भी है, अंजीर भी है और काजू भी है और अब पुरे वात वाले हैं, जल्दबाजी में रहते है। हमेशा जल्दी जल्दी करने वाले हैं तो अंजीर या फिर खजूर के मुकाबले काजू थोड़ा ज्यादा आपके लिए फायदेमंद होगा। क्यों? क्योंकि काजू की प्रकृति गर्म है और अंजीर या फिर खजूर जो है वो ठंडा है। वो भी चलेंगें परन्तु काजू वात वालों के लिए तो विशेष रूप से उपयोगी है आपने जैसे लोग जो मोटे हैं और कोई ड्राई फ्रूट खाना चाहते हैं तो एक टाइम पे काजू चलेगा क्योंकि यह कफ को कम करने का काम करता है और आयुर्वेद में जब उपचार के बारे में हम पढ़ते हैं कि मोटापे कम करने के लिए क्या उपचार है तो वो कहते हैं कि वात कफनाशक जो ट्रीटमेंट है वो दिया तो ज्यादा अच्छा है। तो काजू का जो गुण है, वात और कफ का नाश करने वाला है तो अगर पतले लोगों को खाना है तो इसके साथ आप खजूर मिला लो, अंजीर मिला लो, बादाम मिला लो। इस तरह की चीजों के साथ घी में कुछ लड्डू बनाकर या दूध के साथ ले लो। वजन बढ़ाने की तरफ मदद करेगा। अगर पतलेपन की तरफ जाना है काजू खा के। दो से पांच काजू आपको तो दो से पांच जो का जो है वो आपको शहद के साथ यूज़ करना चाहिए तो ये कफ कम करने में आपकी मदद करेगा |
गुलम - अगर आपको पेट में गोला होता है, पेट में बहुत ज्यादा वायु है| कई लोगों को होता है की यहाँ पे दबाव तो दूसरी तरफ दर्द होता है वो उस तरफ दबाव तो इस तरफ होता है। हमेशा पेट में गैस घूमती में रहती है, पेट में कुछ वायु सा बना हुआ है। इस तरह की तकलीफें हैं तो आपको काजू खाने में होना चाहिए।
उदर रोग-जिन लोगों को उदर रोग है और बहुत ज्यादा गैस पैदा होती है। ऊपर से गैस बहुत निकलती है। नीचे से गैस बहुत ज्यादा निकलती है या ऐसे लोग जिनको बहुत ज्यादा डकार आती है, आते हैं। ऐसे कई महिलाएं हैं या कई लोग हैं इनको शरीर में अगर कहीं भी दबाओ तो ज़ोर से ऐसे करके उनको जिनको बहुत ज्यादा डकार निकालने की तकलीफ है। तब आपके खान पान में काजू जरूर होना चाहिए |
बुखार - बुखार जो लंबे समय से बने हैं समझो की आपको छह महीने, आठ महीने, 1 साल, 5 साल, 10 साल ऐसा हो गया कि शरीर में हमेशा गर्मी बनी रहती है, बुखार बना ही रहता है और कोई भी जब आप से हाथ मिलाता है, टच करते हैं तो वो बोलता है यार तेरे को क्या कुछ बुखार, बुखार जैसा है? क्या तो पुराना बुखार टीबी के जो मरीज होते हैं या एचआइवी के मरीज होते हैं। ये जो लंबे समय से जो बीमारियाँ चलती है। जिन लोगों को बहुत ज्यादा बार बार इन्फेक्शन होता है उन लोगों को अगर शरीर में बुखार बना हुआ रहता है तब ऐसे लोगों को काजू घी के साथ प्रयोग करेंगे। तो जो जो पुराना बुखार है उसमें ये मददगार साबित होगा।
कृमि - जिन लोगों को कीड़े होने की समस्या है। पेट में कृमि हो जाते हैं। वो लोग अगर काजू को गुड और काली मिर्च के साथ इस्तेमाल करें तो उनके लिए अच्छा है।
घाव -जिन लोगों को घाव होता है, उन लोगों के लिए भी अच्छा है। अत आप का एक्सीडेंट हुआ है और हॉस्पिटल में कुछ खाने के लिए चाहिए तो काजू का इस्तेमाल करें |
मंदाग्नि - हमेशा बहुत सारे लोगों के दिमाग में ऐसा होता है। काजू तो भारी होगा पर आयुर्वेद में काजू को भारी नहीं हल्का कहा गया है। इसलिए जिन लोगों की अग्नि मंद है, ऐसे लोगों को भी काजू खा सकते है। हाँ बहुत ज्यादा नहीं। पांच से शुरू कीजिए, तीन से पांच काजू। तो फिर आगे बढ़ाते बढ़ाते आप 10-15 या 20 तक भी जा सकते हैं, तो मंदाग्नि , जिनको भूख ठीक से नहीं लगती, उन लोगों को भी आप खाने में कोई चीज़ आपको स्वाद के लिए चाहिए तो काजू आप जरूर रखिए
ल्यूकोडर्मा - ऐसे लोग जिनको सफेद दाग होने की समस्या है। जिन लोगों को सफेद सफेद दाग हो जाता है ल्यूकोडर्मा जिसे कहते है उस बिमारी में। ये फायदेमंद है क्योंकि ये जो सफेद दाग है उसको कंट्रोल करने में मदद करता है।
अर्श और संग्रहणी - ऐसे लोग जिनको बार बार मल जाना पड़ता है और उसमें थोड़ा थोड़ा सा ही मल निकलता है। पेट में बहुत ज्यादा दर्द होता है। थोड़ा मल निकलता है वो मल निकलने के बाद। फिर थोड़ी देर बाद उनको मोशन आता है और फिर उन्हें जाना पड़ता है तब काजू आपके लिए उपयोगी है।
काजू को खाना कैसे है ?
अगर आपको नाभि के नीचे की बिमारी है तो आपको खाना खाने के पहले आप इसका प्रयोग कर सकते हैं। 5 से 10 काजू आप 1 दिन में ले सकते हैं। देखिए खाके की आपकी बॉडी को कितना ज्यादा काजू suite करता है|
जिन लोगों को बॉडी बनाने की तरफ जाना है वह घी के साथ, दूध के साथ और बाकी अन्य जो ड्राई फ्रूट्स है उसके साथ ले।
जिन लोगों को पतलेपन की तरफ जाना है। उन्हें जो काजू है वो शहद के साथ यूज़ करे तो ज्यादा अच्छा है।
जिन लोगों को गैस दर्द हुआ। इन सब की समस्या है वो काजू के साथ साथ अगर आप एक चुटकी सौंठ और थोड़ा सा गुड़ ले लेते हैं। अत गुड़ लीजिए, उसमें एक चुटकी सौंठ डालिए और चार से छह काजू मिलाके एक अच्छा सा बना लीजिए और वह खाइए।
जिन लोगों को सूखे पाइल्स की समस्या है, अगर ब्लीडिंग हो रही है तब तो काजू ठीक नहीं रहेगा। पर अगर आपको सूखा पाइल्स है अर्थात की मल मार्ग के यहाँ पे आपको ऐसे पाइल्स के दाने हो गये है वो सूखा है। मल कड़क निकलता है इसके कारण हो गए हैं उसमें से कुछ खून नहीं आता पर दर्द बहुत करता है ऐसे में आपको काजू का सेवन जरूर करना चाहिए।
कष्टार्तव - जिन महिलाओं को कष्टार्तव की तकलीफ है अर्थात जब मासिक धर्म आता है तो उस समय पर बहुत ज्यादा पेन होता है, बहुत ज्यादा दर्द होता है और उस दर्द को बर्दाश्त करना उनके लिए मुश्किल हो जाता है। ऐसे समय पर या फिर पेट में बहुत ज्यादा वायु बनती है। उस वायु के कारण बहुत ज्यादा दर्द होता है तो उन महिलाओं के लिए ऐसी महिलाएं जो पतली है और जिन्हें वायु सम्बन्धित बीमारियां ज्यादा होती है। दर्द होना मासिक, मासिक समय पर ना आना, अगर आता भी है तो उसके साथ कुछ न कुछ बहुत ज्यादा गैस बनना, पेट में मरोड़ इत्यादि होना तब आपको काजू खाना चाहिए।
Comments
Post a Comment