छुहारा

 छुहारा यह एक ड्राई फ्रूट्स है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है ---

-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-
छुहारे में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी माइक्रोबियल, आयरन, मिनरल, कैल्शियम, अमीनो एसिड, फॉस्फोरस और विटामिन जैसे गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं,
छुहारा खाने के फायदे-
1. दुबले पतले व्यक्तियों के लिए लाभदायक -
छुआरे को दूध में पकाकर खाने से दुबले व्यक्ति को ताकत मिलती हे और मोटापा बढ़ता हे
2. संक्रमण से राहत -
छुहारे में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-ए और विटामिन सी पाया जाता है. इतना ही नहीं इसमें मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण संक्रमण से बचाने में मदद कर सकते हैं.
3. हड्डियों को मजबूती देता हे -
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए दूध के साथ छुहारे का सेवन कर सकते हैं. छुहारे में मौजूद कैल्शयिम, सेलेनियम, मैग्नीज और कॉपर हड्डियों को कमजोर होने से बचाने में मदद कर सकते हैं.
4. कब्ज में राहत -
कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो सुबह-शाम गर्म पानी के साथ छुहारे का सेवन करें. ये खाने को पचाने में मदद करते हैं. जिससे पेट गैस और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है.
5 . आयरन( खून) की कमी दूर करता हे -
आयरन की कमी से शरीर में थकान और कमजोरी महसूस होती है. छुहारे आयरन की कमी को दूर कर शरीर के खून को साफ करने में भी मदद कर सकते हैं.
6. शारीरक शक्ति को बढ़ाता हे -
छुहारे पुरुषो में शारीरिक शक्ति को बढ़ाता हे और उन्हें अंदर से ताकत प्रदान करता हे -

Comments