मखाना
मखाना
तासीर
- यह गुरु और रुक्ष है |
- यह मधुर , कषाय और तिकत है |
- यह ठंडा भी है |
- गुरु होने से वात पर काम करेगी , रुक्ष होने से कफ पर काम करेगी और ठंडा होने से पित्त पर काम करेगी |
- यह सब दोषों पर काम करेगी पर पित्त के लिए सबसे उपयोगी है ( ब्लीडिंग , मुँह में छाले , हाथ पैर में जलन , बाल झड़ना ,आँखें लाल होना )
- जिनको पेशाब बार बार आता है वो मखाना सेक कर खाएं |
कमजोरी में उपयोग
- जिनको शुक्र धातु जल्दी निकल जाती है जैसे फ़ोन पर बात करते हुए ,पेशाब करते हुए इत्यादि |
- पतले है ,कमजोर है , आवाज सुनकर डर लगता है ,झगडे की आवाज से डर लगता है ,बहुत जल्दी डर जाते है |
- यह बलवर्धक है और मांसपेशियों का पोषण करता है और अगर ज्यादा मात्रा में खाया जाये तो वजन बढ़ाता है |
- अगर शरीर में कमजोरी आ गई है तो मखाना खाएं ( जैसे लूज मोशन के वजह से , लंबी बीमारी , प्रेगनेंसी इत्यादि को वजह से )
- अगर सफर में लेना है तो 20 मखाने , 5 बादाम ,1 अंजीर और 20 मुन्नका ले सकते हो |
महिलाओं के रोग
- जिन महिलाओं को सफ़ेद पानी आता है ,कमजोरी आ गई है और कमर के आस पास दर्द होता है |
- जिन महिलाओं का गर्भ नहीं ठहरता या जिन्होने गर्भाशय की सफाई करवाई है और बाद में गर्भ नहीं ठहरता , उनके लिए उपयोगी है |
- गर्भवती महिलाओं के लिए अच्छा है |
मखाना में कई ऐसे गुण होते हैं, जो पुरुषों को काफी फायदा पहुंचा सकते हैं. मखाना न सिर्फ पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है, बल्कि यह कई कमाल के स्वास्थ्य लाभों से भी भरा हुआ है.
पुरुष अगर नियमित रूप से मखाना का सेवन करते हैं, तो उनमें टेस्टेस्टोरॉन हार्मोन का उत्पादन बढ़ जाता है. इस हार्मोन को पुरुषत्व कहा जाता है, क्योंकि पुरुषों के शरीर में होने वाली सभी शारीरिक बदलावों में इसकी अहम भूमिका होती है.
मखाने के फायदे-
मखाने में कैलोरी बहुत कम होती है और फाइबर काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है.
इसका सेवन किडनी और दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है.
इससे आपकी शारीरिक कमजोरी दूर होती है और शरीर में तुरंत एनर्जी आती है.
मखाना कैल्शियम से भरपूर होता है इसलिए हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है.
मखाना में मौजूद तत्व हमारी बॉडी को कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स देते हैं.
पुरुषों के लिए क्यों खास है मखाना
मखाना पुरुषों के लिए बेहद लाभकारी माना गया है. यह एक आयुर्वेदिक हर्ब है, इसके सेवन से सेक्सुअल समस्याओं को ठीक किया जा सकता है. इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, मिनरल, फैट, फॉस्फोरस आदि पौष्टिक तत्व होते हैं. ये सभी तत्व कामोत्तेजना, लिबिडो, सेक्स पावर को बढ़ाते हैं. मखाना शुक्राणुओं की क्वालिटी को भी बेहतर बनाकर, उसकी संख्या को बढ़ाता है. मखाने का नियमित सेवन शरीर की कमजोरी दूर करता है.
मसल्स और बॉडी बनाने में मददगार
बिना वजन बढ़ाए अगर आप अपनी बॉडी बनाना चाहते हैं, तो मखाना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है. रोजाना स्नैक्स के रूप में आप एक कटोरी मनाखा खाइए, इससे आपके शरीर को प्रोटीन और हेल्दी कार्बोहाइड्रेट्स मिलेंगे, जो मसल्स को बनाने में का काफी मददगार साबित हो सकते हैं.
किस समय खाएं मखाना
मखाना न केवल सेक्स से संबंधित समस्याओं से राहत दिलाता है बल्कि यह तनाव भी कम करता है. लिहाजा नींद अच्छी आती है. सलाह दी जाती है कि रात में जब सोएं तो पहले गर्म दूध के साथ 6-7 मखाना खाएं. ऐसा करने से गहरी नींद आएगी.
मखाना : -
ठंड के मौसम में सूखे मेवे की मांग स्वतः ही बढ़ जाती है, पर मखाना की मांग दिन प्रतिदिन कम पड़ती जा रही है....
जिसका मुख्य कारण मखाना के गुणकारी पक्ष को न जानना लगता है....
मखाना की प्रजाति हुबहु कमल से मिलती जुलती है,अंतर इतना की मखाना के पौधे बहुत कांटेदार होते हैं ,
इतने कंटीले कि उस जलाशय में कोई जानवर भी पानी पीने के लिए नहीं जाता है ....
यह तालाब,नदी,और खेतो में पानी भरकर भी पैदा किया जा सकता है ....... ।
इसकी खेती मुख्य रूप से मिथिलांचल में होती है...
बिहार मिथिलांचल की पहचान के बारे में कहा जाता है- 'पग-पग पोखरि माछ मखान' यानी इस क्षेत्र की पहचान पोखर (तालाब), मछली और मखाना से जुड़ी हुई है।
बिहार के दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया सहित 10 जिलों में मखाना की खेती होती है.....
देश में बिहार के अलावा असम, पश्चिम बंगाल और मणिपुर में भी मखाने का उत्पादन होता है,
मगर देशभर में मखाने के कुल उत्पादन में बिहार की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत है......
मखाना को देवताओं का भोजन कहा गया है ....जन्म हो या मृत्यु,शादी हो या गोदभराई.....व्रत उपवास हो या यज्ञ हवन मखाने का हर जगह विशेष महत्व रहता है .....
इसे आर्गेनिक हर्बल भी कहते हैं .....क्योंकि यह बिना किसी रासायनिक खाद या कीटनाशी के उपयोग के उगाया जाता है।
अधिकांशतः ताकत की दवाइयाँ मखाने के योग से बनायी जाती हैं,
मखाने से अरारोट भी बनता है. ....मखाना बनाने के लिए इसके बीजों को फल से अलग कर धूप में सुखाते हैं. ....
बीजों को बड़े-बड़े लोहे के कढ़ावों में सेंका जाता है. ...कढ़ाव में सिंक रहे बीजों को 5-7 की संख्या में हाथ से उठा कर ठोस जगह पर रख कर लकड़ी के हथोड़ो से पीटा जाता है. ....
इस तरह गर्म बीजों का कड़क खोल तेजी से फटता है और बीज फटकर लाई (मखाना) बन जाता है.
जितने बीजों को सेका जाता है.....उनमें से केवल एक तिहाई ही मखाना बनते हैं....।
औषधीय उपयोग
किडनी को मजबूत बनाये ..... मखाने का सेवन किडनी और दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है...
डाइबिटीज रोगी इसका सेवन कर लाभ पा सकते है...
मखाना कैल्शियम से भरपूर होता है इसलिए जोड़ों के दर्द, विशेषकर अर्थराइटिस के मरीजों के लिए इसका सेवन काफी फायदेमंद होता है....
मखाने के सेवन से तनाव कम होता है और नींद अच्छी आती है। रात में सोते समय दूध के साथ मखाने का सेवन करने से नींद न आने की समस्या दूर हो जाती है.....
- मखानों का नियमित सेवन करने से शरीर की कमजोरी दूर होती है और हमारा शरीर सेहतमंद रहता है.....
- मखाना शरीर के अंग सुन्न होने से बचाता है तथा घुटनों और कमर में दर्द पैदा होने से रोकता है.....
- गर्भवती महिलाओं और प्रसूति के बाद कमजोरी महसूस करने वाली महिलाओं को मखाना खाना चाहिये.....
- मखाना को दूध में मिलाकर खाने से दाह (जलन) में आराम मिलता है।
- नपुंसकता ...मखाने में जो प्रोटीन,कार्बोहाइड्रेड, फैट, मिनरल और फॉस्फोरस आदि पौष्टिक तत्व होते हैं वे कामोत्तेजना को बढ़ाने का काम करते हैं।
- साथ ही शुक्राणुओं के क्वालिटी को बेहतर बनाने के साथ-साथ उसकी संख्या को भी बढ़ाने में सहायता करते हैं...। कई लोग आज भी शक्तिवर्धक के रूप में विदेशी प्रोडक्ट को चुनते है
- वही अमेरिकन हर्बल फ्रुड प्रोडक्ट एशोसिएशन ने मखाना को क्लास वन का फूड प्रोडक्ट घोषित किया हुआ हैं...। मखाना की आप ढ़ेरो रेसिपी भी तैयार कर सकते हैं...
- मखाना शरीर के अंग सुन्न होने से बचाता है तथा घुटनों और कमर में दर्द पैदा होने से रोकता है.....
- गर्भवती महिलाओं और प्रसूति के बाद कमजोरी महसूस करने वाली महिलाओं को मखाना खाना चाहिये.....
- मखाना को दूध में मिलाकर खाने से दाह (जलन) में आराम मिलता है।
- नपुंसकता ...मखाने में जो प्रोटीन,कार्बोहाइड्रेड, फैट, मिनरल और फॉस्फोरस आदि पौष्टिक तत्व होते हैं वे कामोत्तेजना को बढ़ाने का काम करते हैं। साथ ही शुक्राणुओं के क्वालिटी को बेहतर बनाने के साथ-साथ उसकी संख्या को भी बढ़ाने में सहायता करते हैं...।
Comments
Post a Comment