अंजीर
निषेध
- जैन धर्म में नहीं खा सकते |
- जिनको लीवर में दिक्कत है वो न ले |
- कफ वाले भिगो कर न खाएं |
तासीर
- इसकी तासीर ठंडी होती है |
- ताजी अंजीर सुखी अंजीर से ज्यादा ठंडी है |
मात्रा
- २-१० अंजीर खा सकते है |
पानी में भिगो कर कब खाएं ?
- अगर पानी में भिगो कर खाएं तो और ठंडी हो जाती है |
- अगर हाथ पैर में पसीना आये |
- ब्लीडिंग होती है |
- खुनी बवासीर है |
- गर्मी से ओर रोग हो जाते है जैसे अमल्पित ,हाथ पैरों से सेक निकलना |
- बुखार
- सूजन
दूध में उबाल कर कब पियें ?
- निम्न रक्त चाप
- कमजोरी
- लौ शुगर
- लौ हीमोग्लोबिन
- लकवा
- गरम दूध में ले सकते है जिनको ठण्ड लगती है | सफ़ेद रक्त कणिकाएं बढ़ाती है |
अतिरिक्त बात्तें
- पथरी तोड़ती है | यह वहां उगती है जहाँ रेत या पत्थर होते है |
- अगर अंजीर नहीं मिलती तो चिलगोज़े ले |
- अंजीर का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अंजीर का सेवन तो आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन अगर आप अंजीर का सेवन सुबह खाली पेट करते हैं, तो इससे आपके स्वास्थ्य को कई गुना लाभ पहुंचता है। सुबह खाली पेट अंजीर का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। अंजीर में जिंक, मैंगनीज, मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर, विटामिन-ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन के और कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। साथ ही इसमें एंटीआक्सीडेंट भी मौजूद होता है। जानिए सुबह खाली पेट अंजीर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
सुबह खाली पेट अंजीर खाने के फायदे
- कब्ज की शिकायत होती है दूर
- अंजीर का सेवन कब्ज (Constipation) की समस्या में काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंजीर में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए अंजीर का सेवन करने से कब्ज की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए रात में ही अंजीर को पानी में भिगोकर रख देना चाहिए, फिर सुबह खाली पेट उसका सेवन कर लेना चाहिए।
- हड्डियां होती हैं मजबूत
- अंजीर का सेवन करने से हड्डियां (Bones) मजबूत होती है। क्योंकि इसमें कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसके रोजाना सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट 2 अंजीर का सेवन करना चाहिए।
- ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल
- अंजीर का सेवन सुबह खाली पेट करने से ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) कंट्रोल में रहता है। क्योंकि इसमें पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को रोजाना सुबह खाली पेट अंजीर का सेवन करना चाहिए।
- शुगर लेवल रहता है कंट्रोल
- सुबह खाली पेट अंजीर का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए रोजाना सुबह खाली पेट अंजीर के सेवन से शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।
- वजन बढ़ता है
- अंजीर के सेवन से वजन (Weight) बढ़ाने में मदद मिलती है। क्योंकि इसमें हेल्दी फैट, प्रोटीन, कैलोरी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए सुबह खाली पेट अंजीर का सेवन करने से वजन बढ़ता है।
*दूध में भिगोकर अंजीर खाएंगे तो क्या होगा? जानिए*
ठंड में अंजीर खाने के लिए अक्सर सलाह दी जाती है। असल में अंजीर में एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर होता है। इसमें विटामिन ए, सी, ई, के, फाइबर, पोटेशियम मैग्नेशियम, कैल्शियम और कॉपर अधिक मात्रा में होता है। आइए जानते हैं सर्दी में दूध में अंजीर को भिगोकर खाने से क्या होता है? सेहत को क्या बेमिसाल फायदे होते हैं?
2.ठंडी की वजह से हड्डियों और जोड़ों में अधिक दर्द होने लगता है। इसलिए रोज एक गिलास अंजीर के दूध का सेवन करें। इससे हड्डियों में दर्द भी नहीं होगा और हड्डियां भी मजबूत होगी।
3.अगर आप भी ठंड में हाथ पैर पर सूजन से परेशान हो जाते हैं तो एक गिलास अंजीर का दूध पिएं। इससे आपको राहत मिलेगी।
4. सर्द ठंड में डाइजेशन कमजोर हो जाता है। ऐसे में अंजीर के दूध का सेवन करें। रात को अंजीर का दूध पीकर सोने से राहत मिल ती है। साथ ही इसमें मेलाटोनिन पाया जाता है जिससे आपको नींद भी अच्छी आएगी।
जानें कैसे तैयार करें अंजीर का दूध -
- सबसे पहले 3 अंजीर को दूध में आंधे घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
- इसके बाद मिक्सर में चला लें।
- 10 मिनट तक गैस की हल्की आंच पर पकाएं। शक्कर अपने स्वाद अनुसार डालें।
भीगी हुई अंजीर खाने के शानदार फायदे |
-=-=====-=-=-=-=-=-=
1) कब्ज रोकता है
सुबह भीगे हुए अंजीर खाने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि अंजीर घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर से भरपूर होते हैं, जो मल त्याग में सुधार करने में मदद करते हैं. इससे आपका पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहेगा. आप सामान्य रूप से एक हेल्दी डाइट खाएं जो संतुलित और पौष्टिक हो, फलों और सब्जियों से भरपूर हो.
अंजीर कैल्शियम से भी भरपूर होती है, जो हेल्दी हड्डियों के लिए जरूरी है. हमारा शरीर खुद कैल्शियम का उत्पादन नहीं करता है, इसलिए ऐसे फूड्स का सेवन करना जरूरी है जो हमारे शरीर को कैल्शियम प्रदान कर सकें. अंजीर के अलावा कैल्शियम के अन्य अच्छे स्रोतों में सोया, दूध और हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल हैं.
3) वजन घटना
अंजीर लो कैलोरी और फाइबर से भरपूर होती है, जो उन्हें अपने आहार में शामिल करने के लिए एक बेहतरीन फूड्स बनाता है, खासकर अगर आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं. सुबह भीगे हुए अंजीर खाने के साथ-साथ आप भोजन के बीच भूख-प्यास को शांत करने के लिए भी इन्हें खा सकते हैं. चॉकलेट या आइसक्रीम खाने के बजाय भोजन के बाद अपने मीठे दांत को तृप्त करने के लिए भी ये बहुत अच्छे हैं. फल और ड्राई फ्रूट्स खाने से मदद मिल सकती है.
4) ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करें
अंजीर में क्लोरोजेनिक एसिड और पोटेशियम होता है, जो आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है. ये उन्हें उन लोगों के लिए एक बेहतरीन बनाता है जो डायबिटीज से पीड़ित हैं या अपने ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखना चाहते हैं.
5) प्रजनन स्वास्थ्य
अंजीर में मौजूद जिंक, मैंगनीज, मैग्नीशियम और आयरन जैसे खनिज महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं. इसे खाने से आपके शरीर को हार्मोनल असंतुलन और मेनोपॉज के बाद की समस्याओं से सुरक्षा मिलती है. अंजीर पीएमएस की समस्या को कम करने में भी मदद कर सकता है.
रात को दो अंजीर भीगों दें पानी में,सुबह खाली पेट चबाकर खाना है और अंजीर वाला पानी पीना है।
सुबह में पंद्रह बीस मुनक्का भीगों दें,रात के भोजन के बाद मुनक्के का बीज निकाल कर फेंक दें, मुनक्के को चबाकर खाएं,जिस पानी में भिगोया है उसे पिएं, ऊपर से गुनगुना दूध पिलाएं,बवासीर सहित पेट के तमाम रोग समाप्त हो जाते है ।
अंजीर के गुण एवम फायदे
--------------------------
मधुमेह के लिए अच्छा
मधुमेह मतलब डायबटीज वालों के लिए अंजीर फाइबर का अच्छा स्त्रोत है| इसमें हल्की मिठास भी होती है जिससे ये आपकी मीठा खाने की अतितीव्र इच्छा को कम करता है| अंजीर का कितना सेवन करना है यह आप अपने डॉक्टर से सलाह ले |
एनीमिया दूर कर
अंजीर में कैल्शियम व आयरन होने की वजह से इसे दूध में मिलाकर पीने से एनीमिया की बीमारी दूर होती है|
गले का दर्द कम करे
गले में खराश व सर्दी की वजह से होने वाले दर्द में आज से आप दवाई लेना बंद करे, इसके लिए आप सूखे अंजीर खाएं या इसे दूध के साथ खाएं| इससे गले के दर्द को बहुत आराम मिलेगा|
अस्थमा
अस्थमा के मरीज को अंजीर व उसके पत्ते का सेवन करना चाहिएl इसमें पोटेशियम होता है जो फायदा देता है, अगर आप इन्सुलिन लेते है तो ये आपको उससे रहत देगा|
संक्रमण दूर करे
सर्दी जुखाम के संक्रमण को अंजीर की मदद से दूर किया जा सकता है| अंजीर के 3-4 टुकड़ों को पानी में उबालें अब से छान कर गुनगुना होने पर सुबह शाम पियें| सर्दी की परेशानी से बहुत जल्द आराम मिलेगा|
ताकत मिलती है
जो लोग जिम जाते है या ज्यादा कसरत करते है उन्हें मेवे खाने की हिदायत दी जाती है| मेवे में खास रूप से अंजीर खाने को बोला जाता है ये शरीर को सरे पोषक तत्व देता है|
बवासीर की परेशानी दूर करे
सुबह खाली पेट अंजीर को गुनगुने पानी के साथ खाएं इस बीमारी से छुटकारा मिलेगा|
कमर व सर्द दूर करे
अंजीर खाने से शरीर में होने वाले दर्दो से आराम मिलता है| अंजीर की खाल का लेप सिर में लगाने से सर दर्द दूर होता है|
ठंड में रामबाण का काम करती है अंजीर, खाने से हो जाता है इन रोगों का इलाज
---------------------------------
अंजीर को सर्दियों में खाने का विशेष महत्व है। यह कब्ज को दूर करता है। इसमें में आयरन की काफी मात्रा में होता है। अंजीर में कई रासायनिक तत्व पाए जाते हैं इसमें पानी 80 प्रतिशल, प्रोटीन 3.5 प्रतिशत, वसा 0.2 , रेशे 2.3 प्रतिशत क्षार 0.7 प्रतिशत, कैल्शियम 0.06 प्रतिशत फॉस्फोरस 0.03, आयरन 1.2 मिग्रा मात्रा में होता है। अंजीर में सोडियम के अलावा पोटेशियम, तांबा , सल्फर और
क्लोरिन पर्याप्त मात्रा में होते हैं। ताजे अंजीर में विटामिन ए अत्याधिक पाया जाता है। जबकि विटामिन बी और सी सामान्य होता है। ताजे अंजीर की तुलना में सूखे अंजीर में शर्करा और क्षार तीन गुना अधिक पाया जाता है। सूखे अंजीर में ओमेगा-3 और फिनॉल के साथ-साथ ओमेगा-6 फैटी एसिड्स भी होते हैं। जो दिल की बीमारियों से रोकथाम करते हैं। अंजीर में कैल्शियम भी पाया जाता है। इसीलिए ये हड्डियों को मजबूत बनाता है। अंजीर में पौटेशियम होने के कारण यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है।अंजीर को दूध में उबालकर सुबह-शाम ऊपर से दूध पीने से यौनशक्ति बढ़ती हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए भी यह नुस्खा लाभकारी है। इससे गर्भावस्था में शरीर में लौह तत्व की कमी दूर होती है।रोजाना 5 से 6 अंजीर को उसके टुकड़े करके 250 मि.ली. पानी में भिगो दें। सुबह उस पानी को उबालकर आधा कर दें और पी जाएं। पीने के बाद अंजीर चबाकर खाएं तो थोड़े ही दिनों में कब्जियत दूर होकर पाचनशक्ति मजबूत होगी। बच्चों के लिए 1 से 3 अंजीर पर्याप्त हैं।अंजीर को अधिक मात्रा में सेवन करना उपयोगी होता है। अस्थमा की बीमारी में सुबह सूखे अंजीर का सेवन करना अच्छा माना जाता है। डायबिटीज के रोग में अन्य फलों की तुलना में अंजीर का सेवन विशेष लाभकारी होता है। सूखे अंजीर को उबाल कर बारीक पीस कर अगर गले की सुजन या गांठ पर बांधी जाए तो लाभ पहुंचता है। अंजीर में पेक्टिन होता है इसीलिए ये डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए काफी फायदेमंद होता है। जमे हुए कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालता है। शरीर में सोडियम की अधिक मात्रा और पोटेशियम का लेवल कम हो जाने पर हाइपरटेंशन हो जाता है। वहीं अंजीर में कम सोडियम और पोटेशियम की अधिक मात्रा होती है। जो हाइपरटेंशन की समस्या को दूर करता है।
3-4 पके हुए अंजीर को छीलकर चीरे लगा दें और उसमें मिश्री का चूर्ण भर दें और रात को खुले आकाश में ओस से तर होने के लिए कहीं रख दें। सुबह इसका सेवन करें। इस नुस्खे से शरीर की गर्मी दूर होती है और खून साफ होता है।
अंजीर को साफ करके छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें, फिर शक्कर की चाशनी बनाकर अंजीर के टुकड़ों को मिलाकर पाक बना लें उसमें बादाम की गिरी, पिस्ता, सफेद मुसली, छोटी इलायची, केशर आदि मिलाकर रखें। एक हफ्ते बाद इसे15-20 ग्राम की मात्रा में प्रतिदिन सेवन करें। अंजीर के इस पाक को नियमित खाने से यौन शक्ति बढ़ती है। इंद्रिय शिथिलता दूर होती है। जो लोग शारीरिक रूप से कमजोर होते हैं और जिनमें पुरुषत्व की कमी ऐसे लोगों को रोजाना दो-चार अंजीर खाना चाहिए। इससे सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
सर्दियों में रोजाना खाएं भीगे हुए अंजीर-
=-=-==-=====--=
पोषक तत्वों से भरपूर अंजीर सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह बहुत ही स्वादिष्ट होता है।
सर्दियों में रोजाना सुबह भीगे हुए अंजीर खाने के क्या हैं फायदे
इसे खाने से बीपी का स्तर सामान्य रहता है।
यह हड्डियों को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।
अंजीर में विटामिन-ए, पोटैशियम, फाइबर जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं।
पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है
इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, इसे खाने से मल त्यागने में मदद मिलती है। जिससे आप कब्ज से राहत पा सकते हैं। इसके अलावा अंजीर पेट में गुड बैक्टीरिया को भी बढ़ावा देने में मदद करता है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद
इसमें पाए जाने वाले एब्सिसिक एसिड, मैलिक एसिड और क्लोरोजेनिक एसिड जैसे यौगिक ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
हाई बीपी को कंट्रोल करे
इसे खाने से बीपी का स्तर सामान्य रहता है। इसमें पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।
Comments
Post a Comment