चिरौंजी | पियाल


      प्रकृति  - गुरु और सनिग्ध ,ठंडा 
      रस  - मीठा 
      • वात पित्त की कोई तकलीफ है , वात और पित्त जब भी इक्कठे होते है तो बहुत जल्दी सुखाने का काम करते है | 
      • वजन बढ़ाना है | 
      • शरीर का बल बढ़ाना है | 
      • अगर कुछ ऐसा ढूंढ रहे है जो वात पित को ख़तम कर पोषण दे, उसके लिए चिरौंजी ले | 
      • उसमे बहुत सी चीज़े आ जाती है जैसे मुलेठी , मीठे फल और चिरौंजी 
      • चिरौंजी वात पित्त को कम करती है और कफ बढ़ाती है |पचने में भारी है और कफ बनाती है | 
      • दूध में 4 -5 दाने ले सकते है ,खजूर से हल्की है खजूर की जगह दूध में ले सकते है | 
      • शुक्र और मज्जा धातु को बढ़ाता है | 


      • कफ - जल + पृथ्वी 
      • जब आपका कफ प्राकृतिक रूप में है तो बल देता है और विकृत है तो बीमारी होती है | 
      • शुक्र और मज्जा धातु को बढ़ाता है | हस्तमैथुन से शुक्र कमजोर हो गया है तो ले | 
      • अगर शरीर में मासपेशियां कमजोर हो गयी है या जैसे शरीर में ऐसा लगता है की वजन नहीं उठा पा रहे , ऊर्जा नहीं होती ,कुछ काम नहीं कर पा रहे | 
      • Calf muscle pain है या muscular pain है | 
      • काफी बार खड़े खड़े muscles में  दर्द हो जाता है तो इसे अपने खाने पीने में इस्तेमाल करना चाहिए | 

      • चिरोंजी का तेल भी आता है ,जिसके बाल झड़ते है या गंजा है , उस जगह भी इसके तेल को लगाने को कहा गया है | 
      • पित्त के कारण अगर  जलन होती हो या थकान बहुत जल्दी हो जाती हो , शरीर में ताकत कम हो रही हो ,वजन कम हो रहा हो | 
      • खाया पिया शरीर में नहीं लगता | 
      • ज्यादा सफर के कारण वजन घट जाता है | 
      • चिंता के कारण वजन घट गया हो | 
      • यह पचने में भारी होती है ,तो 5 -10 दाने के साथ शुरू करें ,बाद में अगर लगे की पाचन अग्नि अच्छी है तो मात्रा बढ़ा भी सकते है | यह पचने में भारी होती है ,तो 5 -10 दाने के साथ शुरू करें ,बाद में अगर लगे की पाचन अग्नि अच्छी है तो मात्रा बढ़ा भी सकते है | ज्यादा से ज्यादा 10 -12 ग्राम ले सकते है | 
      • यह पचने में भारी होती है ,तो 5 -10 दाने के साथ शुरू करें ,बाद में अगर लगे की पाचन अग्नि अच्छी है तो मात्रा बढ़ा भी सकते है | ज्यादा से ज्यादा 10 -12 ग्राम ले सकते है | 
      • शरीर में कहीं भी मासपेशियाँ कमजोर है जैसे हृदय , गर्भाशय इत्यादि तो चिरोंजी ले सकते है | 

      सर्दी जुकाम से छुटकारा चमकती रहेगी त्वचा अगर आप खाते हैं यह ......
      ------------------------------------
      चिरौंजी का उपयोग अधिकतर मिठाई में जैसे हलवा, लड्डू, खीर, पाक आदि में सूखे मेवों के रूप में किया जाता है। ड्राईफ्रूट में प्रयोग होने वाली चिरौंजी में प्रोटीन की प्रचुर मात्रा का भंडार होता है। जिसके कारण इमें पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी और बी भी पर्याप्त मात्रा में होता है। वहीं इससे निर्मित तेल में अमीनो एसि‍ड और स्टीएरिक एसि‍ड भी पाया जाता है।

      सर्दी-जुकाम करें छूमंतरसर्दी 
      जुकाम में भी इसका सेवन फायदेमंद होता है। सर्दी में 10- 20 ग्राम चिरौंजी को हल्का फ्राई कर लें, फिर इसे ठंडा करके इसे दूध के साथ पकाकर खाने में समस्या से जल्द लाभ मिलता है। साथ ही सर्दी जुकाम में होने वाली कफ की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

      प्रोटीन का खजाना चिरौंजी 
      प्रोटीन और वसा का एक अच्छा स्रोत हैं। इसके सेवन से शरीर की प्रोटीन की आवश्यकता पूरी हो जाती है। आप चाहें तो इसे कच्चे रूप में या किसी भी स्वीट डिश के साथ पकाकर ले सकते हैं। इनमे फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती हैं। इसके अतिरिक्त इसमें विटामिन सी , विटामिन बी 1, विटामिन बी 2 और नियासिन आदि भी होते है।

      चिरौंजी का तेल
      चिरौंजी में करीब 50% से अधिक तेल होते हैं, जो कि चिरौंजी का तेल होता है और उसका प्रयोग कॉस्मेटिक और चिकित्सीय उद्देश्य से किया जाता है। चिरौंजी का तेल दर्द, खुजली, इसे सूजन और जोड़ों के दर्द में दर्द वाले हिस्सों पर लगाया जाता है। चिरौंजी का तेल गंजेपन में भी सिर पर मलते है।

      जलन से राहतजलन की समस्या होने पर चिरौंजी का लेप लगाने से उस हिस्से में बहुत राहत मिलती है। इसके साथ ही घमौंरी और दाग धब्बों को दूर करने में इस्तेमाल किया जा सकता है।


      Comments