खजूर | Dates

  • खजूर प्रकृति में ठंडा है | 
  • शरीर में कफ और हवा या रक्त बिगड़ने से फुंसी आती है ,क्योंकि खजूर स्निग्ध है और हो सकता है की कफ बिगड़ने से फोड़े फुंसी हो जाये | 
  • खजूर गर्म इलाके में पैदा होता है और ठंडा होता है | 
  • यह स्वादु ,स्निग्ध है |  यह वायु के कारण से हुए रोगों को दूर करता है जैसे जोड़ों में दर्द , पतलापन ,चेहरे का रंग बदलना  इत्यादि | 
  • हवा के रोग जो बहुत मेहनत करते है ,रात को जागते है , बाइक चलाते है | 
  • इसे सर्दी या बारिश के मौसम में ले सकते है ,जब रुक्षता ज्यादा होती है | 
  • क्योंकि यह स्निग्ध है तो शरीर को मृदु (soft ) करता है | 
  • जिनको बहुत भूख लगती है उनके लिए यह बहुत उपयोगी है | 
  • यह खून को साफ करता है | 
  • यह शरीर और दिमाग को बल देता है | 
  • जो लोग बहुत मानसिक या शारीरिक श्रम करते है ,भाग दौड़ करते है जैसे सेल्समेन ,athlete etc.  
  • यह वात (80) और पित्त(40 ) की 120 से ज्यादा बिमारियों को खत्म करता है | 
  • चाहे आपका शरीर पतला हो गया हो या आपको बहुत गर्मी लगती हो | 
  • आपके शरीर से खून निकलता हो या बहुत चंचल स्वाभाव के हो ,तो उपयोगी है | 
  • वजन बहुत जल्दी से कम हो रहा है ,
  • बीमारी की वजह से शरीर कमजोर है | 

(खजूर) बुढ़ापे की थकान के लिए भी है!
खर्जुरा (खजूर, फीनिक्स डेक्टाइलीफेरा)-- मधुर रस, शीत वीर्य और मधुर विपाका। पौष्टिक, सूजन-रोधी और एंटीऑक्सीडेंट गतिविधियों के माध्यम से रोगों की रोकथाम में मदद करता है। इसमें नगण्य मात्रा में वसा होती है और कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है। इसमें पोटैशियम और आयरन प्रचुर मात्रा में होता है। इसमें बी-कॉम्प्लेक्स समूह के विटामिन भी होते हैं। साथ ही फ्लेवोनोइड पॉलीफेनोलिक एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। ज़िया-ज़ैन्थिन एक महत्वपूर्ण आहार कैरोटीनॉयड है जो चुनिंदा रूप से रेटिना मैक्युला ल्यूटिया में अवशोषित हो जाता है, जहां इसे एंटीऑक्सिडेंट और सुरक्षात्मक प्रकाश-फ़िल्टरिंग कार्य प्रदान करने के लिए माना जाता है। इस प्रकार यह बुजुर्ग लोगों में उम्र से संबंधित धब्बेदार अध: पतन को रोक सकता है।
द्राक्षाखर्जूरप्रियालबदरदादिमफलगुपरूषकेक्षुयवषष्टिका इति दशेमानी श्रमहरणी भवन्ति| --च.सू.4.16
द्राक्ष, खर्जुरा, प्रियाला, बदरा, दादिमा, फल्गु, पौरूषक, इक्षु, यव और षष्टिका श्रमहार या थकान दूर करने वाले हैं।

    नशानिवारक :

    शराबी प्राय: नशे की झोंक में इतनी शराब पी जाता है की उसका यकृत नष्ट होकर मृत्यु का कारण बन सकता है | इस स्थिति में ताजे पानी में खजूर को अच्छी तरह मसलते हुए शरबत बनायें | यह शरबत पीने से शराब का विषैला प्रभाव नष्ट होने लगता है |जिन लोगों ने अल्कोहल पीकर शरीर ख़राब कर लिया हो ,धातुएँ ख़राब कर ली हो ,या शराब पीने के कारण जो दिमागी परेशानियाँ होती है जैसे गुस्सा ,irritation ,गर्मी के कारण कहीं भी गिर जाना ऐसी सभी बीमारियों में खजूर एक बहुत अच्छी दवा है | 

     एलकोहल के कारण किसी भी बीमारी का नाम ले लो जैसे जलन ,शरीर से खून निकलता हो ,मानसिक अस्थिरता हो ,शरीर सुख गया हो ,शराब छोड़ना चाह रहे हो परन्तु छोड़ नहीं पा रहे हो | 

    शराब को छोड़ने के लिए खजूर का विशेष पेय कहा है उसमे 

    खजूर ,मुन्नका ,पकी इमली ,आंवला / अमलवेतस /कोकम   ,फालसा   -२ mg -२ mg  रात को भिगोकर सुबह खा लो | 

    खजूर में 60 से 70℅ तक शर्करा होती है, जो गन्ने की चीनी की अपेक्षा बहुत पौष्टिक व गुणकारी वस्तु है।
    खाने में तो खजूर बहुत स्वादिष्ट होती ही है, सेहत की दृष्टि से भी यह बहुत गुणकारी है।

    इसके अलावा विभिन्न बीमारियों में भी खजूर का सेवन बहुत लाभ पहुंचाता है।


    खजूर के गुणों उपाय करेंगे भरपूर:

    खजूर मधुर, तर, गर्म, पौष्टिक व सेवन करने के बाद तुरंत शक्ति-स्फूर्ति देनेवाला है | यह रक्त, मांस व वीर्य की वृद्धि करता है | ह्रदय व मस्तिष्क को शक्ति देता है | वात, पित्त व कफ इन तीनों दोषों का शामक है | यह मल व मूत्र को साफ लाता है | खजूर में कार्बोहाइड्रेटस, प्रोटीन्स, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नेशियम, लौह आदि प्रचुर मात्रा में पाया जाता है | ' अमेरिकन कैंसर सोसाइटी ' के अनुसार शरीर को एक दिन में 100 में 317 कैलोरी, 75 g carbs, 120 मिलीग्राम calcium, 20-35 ग्राम डाएटरी फाइबर (खाद्य पदार्थों में स्थित रेशा) की जरुरत होती है, जो खजूर खाने से पूरी हो जाती है |
    खजूर रात भर पानी में भिगोकर सुबह लेना लाभदायक है | खजूर रक्त को बढ़ाता है और यकृत (लीवर) के रोगों में लाभकारी है | रक्ताल्पता में इसका नियमित सेवन लाभकारी है | नींबू के रस में खजूर की चटनी बनाकर खाने से भोजन की अरुचि मिटती है | खजूर का सेवन बालों को लंबा, घना और मुलायम बनाता है |

    औषधि - प्रयोग

    कब्जनाशक :

    खजूर में रेचक गुण भरपूर है | 8-10 खजूर 100 ग्राम पानी में भिगों दें,सुबह मसलकर इनका शरबत बना लें | फिर इसमें 300 ग्राम पानी और डालकर गुनगुना गर्म करें | खाली पेट चाय की की तरह पी जायें | कुछ देर बाद दस्त होगा | इससे आँतों को बल और शरीर को स्फूर्ति भी मिलेगी | उम्र के अनुसार खजूर की मात्रा कम-ज्यादा करें |



    आँतों की पुष्टि:

    खजूर आँतों के हनिकारक जीवाणुओं को नष्ट करता है, साथ ही खजूर के विशिष्ट तत्त्व ऐसे जीवाणुओं को जन्म देते हैं जो आँतों को विशेष शक्तिशाली तथा अधिक सक्रिय बनाते हैं |

    हृदय रोगों में :

    लगभग 50 ग्राम गुठली रहित छुहारे (खारक) 250 मी. ली. पानी में रात को भिगो दें | सुबह छुहारों को पीसकर पेस्ट बना के उसी बचे हुए पानी में घोल लें | इसे प्रात: खाली पेट पी जाने से कुछ ही माह में ह्रदय को पर्याप्त सबलता मिलती है | इसमें १ ग्राम इलायची चूर्ण मिलाना विशेष लाभदायी है |

    तन-मन की पुष्टि :

    बच्चों को दूध में खजूर उबाल के देने से उन्हें शारीरिक-मानसिक पोषण मिलता है व शरीर सुदृढ़ बनता है |

    शैयामूत्र :

    जो बच्चे रात्रि में बिस्तर गीला करते हों, उन्हें दो छुहारे रात्रि में भिगोकर सुबह दूध में उबाल के दें |

    बच्चों के दस्त में :

    बच्चों के दाँत निकलते समय उन्हें बार बार गारे दस्त होते हों या पेचिश पड़ती हो तो खजूर के साथ शहद को अच्छी तरह फेंटकर एक-एक चमच दिन में 2-3 बार चटाने से लाभ होता है |

    मस्तिष्क व हृदय की कमजोरीः

    रात को खजूर भिगोकर सुबह दूध या घी के साथ खाने से मस्तिष्क व हृदय की पेशियों को ताकत मिलती है। विशेषतः रक्त की कमी के कारण होने वाली हृदय की धड़कन व एकाग्रता की कमी में यह प्रयोग लाभदायी है।

    मलावरोधः

    रात को भिगोकर सुबह दूध के साथ लेने से पेट साफ हो जाता है।

    कृशताः

    खजूर में शर्करा, वसा (फैट) व प्रोटीन्स विपुल मात्रा में पाये जाते हैं। इसके नियमित सेवन से मांस की वृद्धि होकर शरीर पुष्ट हो जाता है।

    रक्ताल्पताः

    खजूर रक्त को बढ़ाकर त्वचा में निखार लाता गाय के घी । इसके अतिरिक्त अधिक मासिक स्राव, क्षयरोग, खाँसी, भ्रम(चक्कर), कमर व हाथ पैरों का दर्द एवं सुन्नता तथा थायराइड संबंधी रोगों में भी यह लाभदायी है।

    कमजोरी :

    खजूर 200 ग्राम,

    चिलगोजा गिरी 60 ग्राम,

    बादाम गिरी 60 ग्राम,

    काले चनों का चूर्ण 240 ग्राम,

    गाय का घी 500 ग्राम,

    दूध दो लीटर और चीनी या गुड़ 500 ग्राम।

    इन सबका पाक बनाकर 50 ग्राम प्रतिदिन गाय के दूध के साथ खाने से हर प्रकार की शारीरिक वं मानसिक कमजोरी दूर होती है।

    बिस्तर पर पेशाब :

    छुहारे खाने से पेशाब का रोग दूर होता है।

    बुढ़ापे में पेशाब बार बार आता हो तो दिन में दो छुहारे खाने से लाभ होगा।

    छुहारे वाला दूध भी लाभकारी है।

    यदि बच्चा बिस्तर पर पेशाब करता हो तो उसे भी रात को छुहारे वाला दूध पिलाएं। यह मसानों को शक्ति पहुंचाते हैं।

    मासिकधर्म :

    छुहारे खाने से मासिक धर्म खुलकर आता है और कमर दर्द में भी लाभ होता है।

    दांतों का गलना :

    छुहारे खाकर गर्म दूध पीने से कैलशियम की कमी से होने वाले रोग, जैसे दांतों की कमजोरी, हड्डियों का गलना इत्यादि रूक जाते हैं।

    रक्तचाप :

    कम रक्तचाप वाले रोगी 3-4 खजूर गर्म पानी में धोकर गुठली निकाल दें।

    इन्हें गाय के गर्म दूध के साथ उबाल लें।

    उबले हुए दूध को सुबह-शाम पीएं।

    कुछ ही दिनों में कम रक्तचाप से छुटकारा मिल जायेगी।

    कब्ज :

    सुबह-शाम तीन छुहारे खाकर बाद में गर्म पानी पीने से कब्ज दूर होती है।

    खजूर का अचार भोजन के साथ खाया जाए तो अजीर्ण रोग नहीं होता तथा मुंह का स्वाद भी ठीक रहता है।

    खजूर का अचार बनाने की विधि थोड़ी कठिन है, इसलिए बना-बनाया अचार ही ले लेना चाहिए।

    मधुमेह :

    मधुनेह के रोगी जिनके लिए मिठाई, चीनी इत्यादि वर्जित है, सीमित मात्रा में खजूर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    खजूर में वह अवगुण नहीं है, जो गन्ने वाली चीनी में पाए जाते हैं।

    पुराने घाव :

    पुराने घावों के लिए खजूर की गुठली को जलाकर भस्म बना लें।

    घावों पर इस भस्म को लगाने से घाव भर जाते हैं।

    आंखों के रोग :

    खजूर की गुठली का सुरमा आंखों में डालने से आंखों के रोग दूर होते हैं।

    खांसी :

    छुहारे को घी में भूनकर दिन में 2-3 बार सेवन करने से खांसी और बलगम में राहत मिलती है।

    जुएं :

    खजूर की गुठली को पानी में घिसकर सिर पर लगाने से सिर की जुएं मर जाती हैं।

    प्रयोग : भिगोकर, चटनी, लड्डू, दूध में उबालकर, गर्मियों में पानी मे भिगोकर!*
    सावधानी

    - आजकल खजूर को वृक्ष से अलग करने के बाद रासायनिक पदार्थों के द्वारा सुखाया जाता है | ये रसायन शरीर के लिए हानिकारक होते है | अत: उपयोग करने से पहले खजूर को अच्छी तरह से धों लें | धोकर सुखाने के बाद इन्हें विभिन्न प्रकार से उपयोग किया जा सकता है |

    - होली के बाद खजूर खाना हितकारी नहीं है।

    खजूर में पोषक तत्वों का इतना भंडार है कि इसको वंडर फ्रूट भी मान सकते हैं. आयरन, मिनरल, कैल्शियम, अमीनो एसिड, फॉस्फोरस और विटामिन्स से भरपूर खजूर आपकी सेहत के साथ खूबसूरती भी न‍िखारेगा.
    खजूर एक पौष्टिक ड्राई फ्रूट है जो वज़न को बढाता है। आयुर्वेद में खजूर को जलन, कमजोरी, हिक्का, बुखार, कास, बेहोशी, प्रमेह, मूत्र रोग, रक्तपित्त, अस्थमा, पित्त के कारण दर्द आदि में प्रयोग किया जाता है। यह वात-कफ विकार को दूर करता है। यह बलवर्धक और वीर्यवर्धक होता है। खजूर के पेड़ों को काटने पर जो रस प्राप्त होता है वह नशा तथा पित्त करने वाला होता है।
    खजूर के पेड़ रेगिस्तानी इलाकों में पाए जाते हैं। यह बहुत लम्बे होते है। इनका एक ही तना होता है जिस पर बढ़ कर पत्तियां निकलती हैं। खजूर के पेड़ में डालियाँ नहीं होती। पत्ते करीब हाथ भर लम्बे होते हैं। पत्तों की नोक कंटीली होती है। पेड़ पर फल गुच्छों में लगते है। कच्चे फल हरे, पीले और पकने पर लाल होते हैं। खजूर का फल करीब ढाई से सात सेंटीमीटर लम्बा होता है। यह रंग में लाल कुछ कालापन लिए होते हैं इसके बीज लम्बे-पतले और भूरे से होते हैं। देशी खजूर, शरीर को ताकत देते हैं और आंतरिक गंदगी को साफ़ करते है।
    खजूर के लाभ / फायदे---
    • खजूर, पिण्ड खजूर, और छुहारा, तीनो ही प्रकार के खजूर स्वभाव या तासीर में ठन्डे होते हैं। यह रस और पाक में मधुर होते हैं। यह स्निग्ध, रुचिकारक, हृदय के लिए अच्छा होता है। यह पचने में भारी होता है। यह ब्लीडिंग डिसऑर्डर, गैस, कफ, ज्वर, लूज़ मोशन, भूख, अधिक प्यास, खांसी, अस्थमा, बेहोशी, वात-पित्त और नशे से हुए रोगों को दूर करने वाला होता है। खजूर का सेवन भूख न लगना, कम वज़न, क्षय, गले की खराश, रक्तपित्त, नकसीर, कब्ज आदि में लाभप्रद है। यह पेट के रोगों में उपयोगी है।
    • खजूर में विटामिन सी ascorbic acid / vitamin C), विटामिन ए carotene as vitamin A, निकोटिनिक एसिड nicotinic acid, राइबोफ्लेविन riboflavin, थाया मिन thiamine और करीब 60-80 % चीनी होती है। सूखे हुए छुहारे में प्रोटीन 2.5 प्रतिशत, फैट 0.5 प्रतिशत, कार्बोहायड्रेट 76-83 प्रतिशत, कैल्शियम 36 प्रतिशत तथा फॉस्फोरस 129 मिलीग्राम और लोहा होता है।
    1. यह स्वादिष्ट, बलकारक और पुष्टिकारक टॉनिक है।
    2. यह वज़न को बढ़ाता है और मोटा करने वाले होता है।
    3. इसमें प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट, विटामिन A, B, आयरन, पोटेशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, तथा अन्य मिनरल्स होते है।
    4. यह फाइबर का अच्छा स्रोत है और शरीर को तुरंत उर्जा देता है।
    5. यह शरीर की कमजोरी और लोहे की कमी anemia को दूर करता है।
    6. यह कफ, खांसी, अस्थमा, छाती की तकलीफों में लाभप्रद है।
    7. यह कफ को ढीला कर निकालता antitussive, expectorant है।
    8. यह कामोद्दीपक increase the sexual power और वीर्यवर्धक है।
    9. यह प्रजनन क्षमता potency को बढ़ाता है ।



    List of date varieties along with their alternate names, origin, and brief descriptions: Medjool Dates:
    • Alternate Names: None
    • Origin: Middle East, particularly Morocco, Israel, and Jordan
    • Description: Large, sweet, and chewy with a caramel-like flavor. Known as the "king of dates."

    Deglet Noor Dates:
    • Alternate Names: Deglet Nour, Déglet Noor
    • Origin: Tunisia, Algeria, and other North African countries
    • Description: Firm texture with a slightly nutty flavor. Commonly used in cooking and baking.
    Barhi Dates:
    • Alternate Names: None
    • Origin: Iraq, Middle East
    • Description: Small, round, and soft with a caramel-like flavor. Eaten when fully ripe and yellow.
    Halawi Dates:
    • Alternate Names: Halawiyah, Halawy
    • Origin: Middle East
    • Description: Small with a chewy texture and honey-like taste.

    Dayri Dates:
    • Alternate Names: Dairi, Deyri
    • Origin: Middle East
    • Description: Dark brown, firm, and mildly sweet. Often consumed dried.

    Zahidi Dates:
    • Alternate Names: None
    • Origin: Middle East
    • Description: Medium-sized, golden-brown, sweet, and nutty.

    Thoory Dates:
    • Alternate Names: None
    • Origin: Middle East
    • Description: Dry and chewy with a slightly sweet and nutty taste. Often used in cooking and baking.

    Aseel Dates:
    • Alternate Names: None
    • Origin: Pakistan
    • Description: Dark color, elongated shape, and rich taste.

    Empress Dates:
    • Alternate Names: None
    • Origin: Unknown
    • Description: Large and sweet, similar to Medjool dates. Popular for snacking.

    Khudri Dates:
    • Alternate Names: None
    • Origin: Middle East
    • Description: Medium-sized, dark brown, and firm. Commonly consumed in the Middle East.

    Sayer Dates:
    • Alternate Names: Sayir, Stamaran
    • Origin: Iran
    • Description: Medium-sized, brown, and commonly used for industrial purposes.

    Deri Dates:
    • Alternate Names: Dairi, Deyri
    • Origin: Middle East
    • Description: Soft and tender with a dark brown to black color. Sweet with a caramel-like flavor.

    Arabian Dates:
    • Alternate Names: Various (depends on specific variety)
    • Origin: Arabian Peninsula
    • Description: Broad category referring to various date varieties grown in the Arabian Peninsula.

    Rabbi Dates:
    • Alternate Names: Rabia, Kimri
    • Origin: Middle East
    • Description: Eaten in the Kimri stage for a crunchy, slightly astringent taste; sweetens as it ripens.

    Mazafati Dates:
    • Alternate Names: Kimia Dates
    • Origin: Iran, specifically in the Bam region
    • Description: Large, dark brown to black, and known for a soft and moist texture with a rich, sweet taste.

    Safawi Dates:
    • Alternate Names: Safavi, Safawy
    • Origin: Saudi Arabia
    • Description: Large, elongated, dark brown to nearly black, with a rich, sweet molasses-like flavor.


    Comments