काली किशमिश

 इम्यूनिटी बूस्टर फूड है काली किशमिश

काली किशमिश रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाती है। ऐसे में सुबह खाली पेट 10-15 काली किशमिश जरूर खाएं, तोकि आप कोरोनावायरस संक्रमण से बचे रहे हैं।

काली किशमिश में अधिक मात्रा में विटामिन सी होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करती है। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है।
****************
  • हाई ब्लड प्रेशर करे लो
ब्लड प्रेशर हाई है, तो काली किशमिश खाएं। ब्लड प्रेशर रक्त वाहिनियों में बहते रक्त द्वारा वाहिनियों की दीवारों पर डाले गए दबाव को कहते हैं। धमनी एक नलिका होती है, जो रक्त को हृदय से शरीर के विभिन्न हिस्सों तक ले जाती है। काली किशमिश के साथ ही अन्य आहारों का सेवन करके भी उच्च रक्तचाप के स्तर को नियंत्रण में रखा जा सकता है। रोज सुबह काली किशमिश खाएं। रक्तचाप को बढ़ाने के लिए सोडियम अधिक जिम्मेदार होता है, इसलिए कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों से दूर रहने के लिए रोजाना काली किशमिश खाएं।
  • कोलेस्ट्रॉल करे कम
रक्त में कोलेस्ट्रॉल बढ़ना यानी हृदय रोग होना। काली किशमिश का सेवन करके कोलेस्ट्रॉल पर काबू पा सकते हैं। शरीर में कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन (एलडीएल) या बैड कोलेस्ट्रॉल के प्रतिकूल प्रभावों को रोकने में मदद करता है। शोध के अनुसार, काली किशमिश (Benefits of Black Raisins) में कई घुलनशील फाइबर शामिल होते हैं, जो मूल रूप से एक विरोधी कोलेस्ट्रॉल कंपाउंड हैं। इसमें मौजूद कार्बनिक एंटीऑक्सिडेंट की विशेष श्रेणी पॉलिफेनॉल, विभिन्न कोलेस्ट्रॉल-अवशोषित एंजाइम्स को रोककर शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मदद करते हैं।
  • एनीमिया में जरूर खाएं
एनीमिया होने पर शरीर में खून की कमी हो जाती है। एनीमिया के कारण सुस्त और थकान महसूस होती है, जिससे कार्यक्षमता प्रभावित होती है। एनीमिया में पीड़ित लोगों को आयरन से भरपूर आहार लेना चाहिए। ऐसे में काली किशमिश का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद आयरन कई अन्य आयरन से समृद्ध फलों और सब्जियों की तुलना में बहुत अधिक होते हैं। यदि आप इसका सेवन करते हैं, तो आसानी से एनीमिया रोग पर काबू पा सकते हैं।
अगर आपके बाल लगातार झड़ते हैं, तो भी ये काले किशमिश आपकी मदद कर सकते हैं। आपको बस हर दिन इनका सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। इससे बालों का झड़ना कम होगा, साथ ही बालों की लंबाई भी बढ़ने लगेगी। इसके अलावा आप शरीर में खून की कमी यानी एनीमिया की समस्या से जूझ रहे हैं, तो भी आपको काली किशमिश खाना चाहिए। ये आयरन से भरपूर होती हैं, और ये आपके हीमोग्लोबिन का स्तर भी सुधारती है। साथ ही खून की कमी को भी दूर करती है।
  • ऑस्टियोपोरोसिस से बचाए काली किशमिश
ऑस्टियोपोरोसिस में नितंब, कलाई और रीढ़ की हड्डियां प्रभावित होती हैं। इसमें हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और ये आसानी से टूटती हैं। इस बीमारी में हड्डियां इस हद तक कमजोर हो जाती हैं कि कुर्सी उठाने और झुकने में भी वे टूट जाती हैं। पोटेशियम के अलावा, काली किशमिश में उचित मात्रा में कैल्शियम होता है। कैल्शियम बोन सिस्टम के स्वास्थ्य को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शरीर में इसकी कमी से हड्डियों की बीमारी जैसे ऑस्टियोपोरोसिस हो सकता है। काली किशमिश (Benefits of Black Raisins) शरीर में कैल्शियम का स्तर बढ़ा सकते हैं, ऐसे में इसे खाना लाभदायक है।

Comments