मुनक्का

 1) - कब्ज के रोगियों को रात्रि में मुनक्का और सौंफ खाकर सोना चाहिए। कब्ज दूर करने की यह रामबाण औषधि है।

2) - भूने हुए मुनक्के में लहसुन मिलाकर सेवन करने से पेट में रुकी हुई वायु (गैस) बाहर निकल जाती है और कमर के दर्द में लाभ होता है।
3) - यदि किसी को कब्ज़ की समस्या है तो उसके लिए शाम के समय 10 मुनक्कों को साफ़ धोकर एक गिलास दूध में उबाल लें फिर रात को सोते समय इसके बीज निकल दें और मुनक्के खा लें तथा ऊपर से गर्म दूध पी लें , १इस प्रयोग को नियमित करने से लाभ स्वयं महसूस करें | इस प्रयोग से यदि किसी को दस्त होने लगें तो मुनक्के लेना बंद कर दें |
4) - पुराने बुखार के बाद जब भूख लगनी बंद हो जाए तब 10 -12 मुनक्के भून कर सेंधा नमक व कालीमिर्च मिलाकर खाने से भूख बढ़ती है |
5) - बच्चे यदि बिस्तर में पेशाब करते हों तो उन्हें 2 मुनक्के बीज निकालकर व उसमें एक-एक काली मिर्च डालकर रात को सोने से पहले खिला दें , यह प्रयोग लगातार दो हफ़्तों तक करें , लाभ होगा |
6) - मुनक्के के सेवन से कमजोरी मिट जाती है और शरीर पुष्ट हो जाता है |
7) - मुनक्के में लौह तत्व Iron की मात्रा अधिक होने के कारण यह Hemoglobin खून के लाल कण को बढ़ाता हैै |

- 4-5 मुनक्के पानी में भिगोकर खाने से चक्कर आने बंद हो जाते हैं |
9) - 10 -12 मुनक्के धोकर रात को पानी में भिगो दें | सुबह को इनके बीज निकालकर खूब चबा -चबाकर खाएं , तीन हफ़्तों तक यह प्रयोग करने से खून साफ़ होता है तथा नकसीर में भी लाभ होता है |
10)- 5 मुनक्के लेकर उसके बीज निकल लें , अब इन्हें तवे पर भून लें तथा उसमें कालीमिर्च का चूर्ण मिला लें | इन्हें कुछ देर चूस कर चबा लें ,खांसी में लाभ होगा |


खाली पेट मुनक्का खाने के फायदे
--------------------------------
1. आंखों के लिए फायदेमंद -
मुनक्का में विटामिन ए, बीटा कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते है, जो आंखों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते है। साथ ही ये आंखों को भी स्वस्थ बनाए रखते है
2. पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में फायदेमंद -
मुनक्का में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते है। साथ ही ये पेट की समस्या और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
3. हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद -
मुनक्का में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही ये जोड़ों के दर्द की समस्या से भी राहत दिलाने में मदद करता है।
4. वजन कम करने में फायदेमंद -
मुनक्का में ग्लूकोस और फ्रुक्टोज पाया जाता है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करते है।


सर्दी में मुनक्का( Raisins ) कसे है फायदेमंद और क्या है इसके फायदे ?
-====-=--=-=
सर्दियों में लाभदायक है
1.सर्दी के मौसम में मुनक्कों का नित्य सेवन अधिक लाभदायक है। बीस मुनक्कों को गर्म पानी से धोकर रात को भिगों दें। प्रात: उसके पानी को पी लें तथा दोनों को खा लें। इस तरह नित्य प्रयोग करने से कमजोरी दूर हो जाती है। रकत और शक्ति उतपत्र होती है। फेफड़ों को बल मिलता है। दुर्लब रोगी को मुनक्कों का पानी नित्य पिलाएं।
2. सर्दी के मौसम में बीस मुनक्के 250 ग्राम दूध में उबालकर खाएं और दूध पी जाएं। ऐसा पुरे सर्दी के मौसम में करें। इससे ज्वर जनित दुर्बलता भी दूर हो जाती है। ज्वर जो ठीक नही हो स्का हो, वह भी ठीक हो जाता है।
3. 25 ग्राम किशमिश, 6 बादाम, 6 मुनक्का, दो अंजीर रात को कांच के गिलास में इतने पानी में भिगोएं की ये उसे भीग कर सोख लें। प्रात: इन सबको खाकर बचा हुआ पानी भी पी जाएँ। इससे दुर्बल व्यक्ति शीघ्र ही बलवान हो जाते है।

मुनक्का यानी बड़ी दाख
=-=-
मुनक्का यानी बड़ी दाख (द्राक्ष) को आयुर्वेद में एक औषधि माना गया है। आयुर्वेद में मुनक्का को गले संबंधी रोगों की सर्वश्रेष्ठ औषधि माना गया है।
जिन व्यक्तियों के गले में निरंतर खराश रहती है या नजला एलर्जी के कारण गले में तकलीफ बनी रहती है, उन्हें सुबह-शाम दोनों वक्त चार-पांच मुनक्का बीजों को खूब चबाकर खा ला लें, लेकिन ऊपर से पानी ना पिएं। दस दिनों तक निरंतर ऐसा करें।
जो बच्चे रात्रि में बिस्तर गीला करते हों, उन्हें दो मुनक्का बीज निकालकर रात को एक सप्ताह तक खिलाएं।
Munakka for cough cold in hindi
सात मुनक्का रात्रि में सोने से पूर्व बीज निकालकर दूध में उबालकर लें। एक खुराक से ही राहत मिलेगी। यदि सर्दी-जुकाम पुराना हो गया हो तो सप्ताह भर तक लें।
आंखों की ज्योति बढाने, नाखूनों की बीमारी होने पर, सफेद दाग, महिलाओं में गर्भाशय की समस्या में मुनक्का को दूध में उबालकर थोड़ा घी व मिश्री मिलाकर पीने से लाभ होता है।
जितना पच सके उतने मुनक्का रोज खाने से सातों धातुओं का पोषण होता है।
12 मुनक्का, 5 छुहारे, 6 फूलमखाने दूध में मिलाकर खीर बनाकर सेवन करने से शरीर पुष्ट होता है।
रात में लगभग 10 या 12 मुनक्का को धोकर पानी में भिगो दें। इसके बाद सुबह उठकर मुनक्का के बीजों को निकालकर इन मुनक्का को अच्छी तरह से चबाकर खाने से शरीर में खून बढ़ता है।
शाम को सोते समय लगभग 10 या 12 मुनक्का को धोकर पानी में भिगो दें। इसके बाद सुबह उठकर मुनक्का के बीजों को निकालकर इन मुनक्कों को अच्छी तरह से चबाकर खाने से शरीर में खून बढ़ता है।
250 ग्राम दूध में 10 मुनक्का उबालें फिर दूध में एक चम्मच घी व खांड मिलाकर सुबह पीएं। इससे वीर्य के विकार दूर होते हैं।
दस मुनक्का एक अंजीर के साथ सुबह पानी में भिगोकर रख दें। रात में सोने से पहले मुनक्का और अंजीर को दूध के साथ उबालकर इसका सेवन करें। ऐसा तीन दिन करें। कितना भी पुराना बुखार हो, ठीक हो जाएगा।
प्रतिदिन सोने से एक घंटा पहले दूध में उबाली गई 11 मुनक्का खूब चबा-चबाकर खाएं और दूध को भी पी लें। इस प्रयोग से कब्ज की समस्या में तत्काल फायदा होता है।

Comments