किशमिश

 1. एनीमिया की शिकायत दूर करने में फायदेमंद

किशमिश में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करती है। जिससे एनीमिया की शिकायत दूर होती है।
2. कब्ज की समस्या को दूर करने में फायदेमंद
किशमिश में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो मल त्याग को आसान बनाता है और पाचन तंत्र मजबूत होता है
3. आंखों की रोशनी को बढ़ाने में फायदेमंद
किशमिश में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन जैसे तत्व मौजूद होते है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करते हैं।
4. एनर्जी बढ़ाने में फायदेमंद
किशमिश ग्लूकोज और फ्रूट शुगर का अच्छा स्रोत है। जिसका सेवन करने से आपको तुरंत एनर्जी मिलती है।

==-=-==--=-=-=
लौ ब्लड प्रेशर या कहे बी पी लौ की समस्या तब होती है जब हमारे शरीर में रक्त का परवाह सामान्य स्तर से कम होता है अगर इस समस्या का सही समय पर समाधान न किया जाये तो इसका प्रभाव शरीर के दूसरे अंग पर भी होने लगता है इसीलिए हमे लौ ब्लड प्रेशर की समस्या को हल्के में नही लेना चाहिए और इसका इलाज करना चाहिए
लौ ब्लड प्रेशर की समस्या में ब्लड का दबाव कम होने लगता है जिसके फलस्वरूप शरीर के जरूरी अंगो तक ब्लड पूरी मात्रा में नही पहुंचता है और परिणाम स्वरूप वो अंग सही तरीके से काम नही करते है जिससे हमारी किडनी ,दिल,फेफड़े व् दिमाग पूरी तरह से काम नही करता है और हमे परेशानियों का सामना करना पड़ता है और इससे व्यक्ति की जान भी जा सकती है
दोस्तों आज हम इस समस्या का एक ऐसा इलाज लेकर आये है जो इस समस्या का जड़ से सफाया कर सकता है तो आइये जानते है उन समस्याओ के बारे में
किशमिश के द्वारा लौ ब्लड प्रेशर का इलाज :-
किशमिश लौ ब्लड प्रेशर का एक अचूक इलाज है लौ ब्लड प्रेशर की समस्या में आप रात को 30 से 40 किशमिश रात को पानी में भिगो दे और सुबह खाली पेट इनका सेवन करे इससे आपको लौ ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा मिल जायेगा आपने जिस पानी में किशमिश को भिगोया था आप उस पानी का भी सेवन कर सकते है महीने में एक बार आप ऐसा जरूर करे

किशमिश बहुत उपयोगी ड्राई फ्रूट।
-=-=-=-=-=-=-==--=-=-=
किशमिश हृदय शक्तिवर्धक, रक्तवर्धक है और अंडकोष वृद्धि होने पर, चेचक, खसरा, चिकेन पोक्स होने पर, पागलपन, दांत और मसूढ़े के रोगो में, छाले होने पर और दिमाग के लिए बहुत लाभदायक हैं। ये बच्चो के बहुत उपयोगी हैं।
किशमिश सूखे हुए अंगूर का दूसरा रूप हैं। इसमें अंगूर के सारे गुण विध्यमान होते हैं। किशमिश लाल और काली दो तरह की होती हैं। किशमिश हल्की, सुपाच्य, खांसी, जुकाम और पीलिया दूर करती हैं। इसमें दूध के सभी तत्व मौजूद होते हैं। दूध के अभाव में इसका उपयोग किया जा सकता हैं। यह दूध से जल्दी पचती हैं।
दिमाग के पोषण के लिए।
25 ग्राम किशमिश में लगभग 78 कैलोरीज़ और 0.83 ग्राम प्रोटीन होता हैं। इसमें ऐसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो मस्तिष्क कोशिकाओ को किसी भी तरह की हानि से बचाये रखते हैं। मस्तिष्क को सबसे ज़्यादा ऑक्सीजन की आवश्यकता होती हैं। इसकी कमी से वह किसी भी तरह की हानि का शिकार हो सकता हैं। ऐसे में किशमिश दिमाग को बचाये रखती हैं।
बच्चो का पौष्टिक नाश्ता।
बच्चों के नाश्ते में किशमिश को शामिल करें। उन्हें रात को भिगोकर सुबह भी खाने को दे सकते हैं। किशमिश पौष्टिक, रोगनाशक भोजन हैं।
पागलपन।
हरी किशमिश के 40 दाने धोकर सो ग्राम अर्क गुलाब में रात भर भिगोएं रखें। प्रात: किशमिश निकाल कर खा लें और ऊपर से गुलाब के अर्क में स्वादानुसार चीनी मिलाकर पीसें। 21 दिन लेने से पागलपन जैसी बीमारी में बहुत ज़्यादा लाभ होता हैं।
हृदय शक्तिवर्धक।
30 किशमिश धोकर मिटटी के सिकोरे में एक कप पानी में डाल दें। इसमें चने की दाल के बराबर केसर डाल दें। रात को इन सबको भिगों दें। पतले कपडे से सिकोरे का मुंह बांधकर खुले स्थान पर रख दें। सुबह पानी छानकर किशमिश खाकर यह पानी पियें। इस तरह दस दिन सेवन करें। हृदय को अपार शक्ति मिलेगी।
रक्तवर्धक।
३० किशमिश धोकर 250 ग्राम दूध में उबालकर नित्य रात को सोते समय सेवन करने से रक्त बढ़ता हैं। पाचन – शक्ति, यकृत को बल मिलता हैं। रक्तचाप कम हो या अधिक, ठीक हो जाता हैं।
अंडकोष वृद्धि।
अंडकोष में पानी भरकर यदि वे फूल जाएँ तो नित्य किशमिश खाने से लाभ होता हैं।
चेचक, खसरा, चिकेन पोक्स
चेचक, खसरा, चिकेन पोक्स होने पर २५ किशमिश एक कप दूध या पानी में उबाल कर किशमिश खाएं तथा पानी पियें। लाभ होगा। मुंह में खुश्की आने पर किशमिश खाएं। इन रोगो से बचाव के लिए सूखा नारियल नित्य खाएं।
दांत और मसूढ़े।
किशमिश में ऐसे फाइटो केमिकल्स पाये जाते हैं जो दाँतो और मसूढ़ों को ख़राब करने वाले कीटाणुओं को बढ़ने से रोकते हैं और नष्ट करते हैं। किशमिश में पाये जाने वाले फाइटो केमिकल्स कैविटी और मसूढ़े के रोगों के लिए जिम्मेदार जीवाणुओं को नष्ट कर देते हैं। किशमिश के मिठास से कैविटी (दाँतो में छेद) नहीं होते हैं।

एक लीटर पानी में 10 किशमिश डालकर पानी को उबालकर रखे। इस पानी को सुबह तक संभलकर रखे। सुबह उठते ही इस किशमिश को खाली पेट खा ले और ऊपर से बचा हुवा पानी पी ले। यह प्रयोग एसिडिटी, कब्ज, कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रखता है कमजोरी दूर होती है।
आधा लीटर दूध में 10 किशमिश और गाय का देसी घी डालकर दुध को गरम करे। ठंडा होने के बाद इसे सुबह पीना है। इस प्रयोग से यौन शक्ति बढ़ती है, वजन बढता है।

सुबह सुबह किशमिश का पानी पीने के अद्भुत फायदे
=-----=-==-=-=-
सूखे मेवे में शामिल किशमिश अंगूर को सुखाकर तैयार किया जाता है। इसमें अंगूर के सभी गुण मौजूद होते है। इसके सेवन से रस, रक्त, शुक्र आदि धातुओं तथा ओज की मात्रा बढ़ती है जो कि आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। किशमिश में भरपूर मात्रा में आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर पाया जाता है। साथ ही इसमें दूध में मौजूद हर तत्व पाया जाता है। अब आप सोच रहे होगे कि किशमिश का पानी हमारे स्वास्थ्य के लिए कैसे फायदेमंद है। तो हम आपको बताते है कि किशमिश का पानी कैसे हमारे लिए फायदेमंद है-
ऐसे करें तैयार-
किशमिश के पानी के लिए सबसे पहले एक पैन में किशमिश को पानी में डालकर अगर 20 मिनट तक उबालें और पानी को रातभर रखने के बाद सुबह इसका सेवन करें तो आपको कई लाभ मिलेगे। जानिए।
ये है फायदे-
किशमिश के पानी को रोज पीने से कोलेस्ट्राल के लेवल को ठीक रखता है। जो कि अधिकतर लोगों को अनियमित रूप से खाना खाने के कारण हो जाता है। इसीलिए इसका सेवन करें। साथ ही ये शरीर के ट्राईग्लिसेराइड्स के स्तर को कम करने में मदद भी करता है।
आप तो यह जानते ही होगे कि किशमिश खाने से आपकी उम्र बढ जाती है, लेकिन इसके साथ ही ये आपकी त्वचा में आई झुर्रियो को भी हटा हेती है। इसके लिए इसके पानी को रोज सुबह पीएं। जिससे आप हमेशा जवां रहें।
रोजाना इसके सेवन करने से आपको पाचन, मेटाल्जिम आदि के स्तर को कम रखेगा। जिससे आप हमेशा फिट रहेगे।
अगर आपको कब्ज, एसिडिटी और थकान की समस्या है तो यह काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से जल्द आपको फायदा नजर आएगा।
रोजाना इसके पानी पीने से आपका लिवर भी फिट रहता है और यह मेटाबॉलिज्म के स्तर को नियंत्रित करने में भी सहायक है।
अगर आपको बुखार आ रहा है तो इसका सेवन करें। इसमें मौजूद फिनॉलिक पायथोन्‍यूट्रियंट जो कि जर्मीसाइडल, एंटी बॉयटिक और एंटी ऑक्‍सीडेंट तत्‍वों से बुखार छूमंतर हो जाता है।


किशमिश के फायदे -------------------- अगर आप भी रोज नट्स और किशमिश खाते हैं, तो अच्छी बात है। मगर क्या आपको पता है कि अगर आप किशमिश को रात में भिगोकर खाते हैं, तो यह ज्यादा फायदेमंद हो जाता है। अगर आप रोजाना सिर्फ 10 किशमिश के दानों को रात में भिगोकर सुबह खाएं, तो इससे कई तरह के रोगों और बीमारियों से बचाव होगा। साथ ही सेहत भी बेहतर होगी किशमिश के औषधीय गुण रात में भिगोएं 10 किशमिश- किशमिश खाने का सबसे अच्छा तरीका है कि इसे रात में पानी में भिगोकर रख दें और सुबह फूल जाने पर खाएं और किशमिश के पानी को भी पी लें। भीगी हुई किशमिश में आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नेशियम और फाइबर भरपूर होता है। इसमें मौजूद शुगर प्राकृतिक होती है इसलिए सामान्यतः इसका कोई नुकसान नहीं होता है मगर डायबीटीज के मरीजों को किशमिश नहीं खानी चाहिए। किशमिश वास्तव में सूखे हुए अंगूर होते हैं। ये कई रंगों में मौजूद होत हैं मसलन गोल्डन, हरा और काला। बढ़ेगी रोगों से लड़ने की क्षमता रात में भीगी हुई किशमिश खाने और इसका पानी पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सिडेंट्स के कारण इम्यूनिटी बेहतर होती है जिससे बाहरी वायरस और बैक्टीरिया से हमारा शरीर लड़ने में सक्षम होता है और ये बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश नहीं कर पाते हैं। बीपी भी रहता सामान्य रात को भिगोयी हुयी किशमिश वैसे तो सभी के लिए फायदेमंद है मगर इसका लाभ उन लोगों को मिल सकता है, जो हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन से परेशान हैं। किशमिश शरीर के ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करती है। इसमें मौजूद पोटैशियम तत्व आपको हाइपरटेंशन से बचाता है। शरीर में खून बढ़ाए किशमिश के सेवन से आप अनीमिया से बचे रहते हैं क्योंकि किशमिश आयरन का बेहतरीन स्रोत होता है। साथ ही इसमें विटामिन बी काम्प्लेक्स भी बहुतायत में पाया जाता है। ये सभी तत्व रक्त फॉर्मेशन में उपयोगी हैं। किशमिश पाचन तंत्र में बेहद फायदेमंद मिनरल्स की मात्रा काफी होती है। यह हड्डियों के लिए काफी अच्छा होता है। दिनभर में 10-12 किशमिश ली जा सकती हैं। इसे नियमित अपने आहार में शामिल करने से डाइजेशन में आराम मिलता है।

Comments