बादाम

 भीगे हुए बादाम खाने के फायदे

-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=
  • दिमाग को तेज बनाने में फायदेमंद---
दिमाग को तेज बनाने के लिए रोज सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।
बादाम में विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आपकी दिमागी क्षमता बढ़ाता है और दिमाग तेज होता है। इसके अलावा इससे मेमोरी और सीखने की क्षमता बढ़ जाती है। साथ ही इसका सेवन करने से अल्जाइमर जैसी दिमागी समस्या को कम करने में भी मदद मिलती है।

  • शरीर में एनर्जी बढ़ाने में फायदेमंद---
बादाम को एनर्जी का स्रोत माना जाता है। साथ ही इसमें मौजूद पोषक तत्व सुस्ती और थकान को दूर करने में मदद करते हैं। रोज सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम का सेवन करने से आपको पूरे दिनभर एनर्जी मिलती रहेगी।
  • गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद--
बादाम में मौजूद फॉलिक एसिड गर्भ में पल रहे शिशु के दिमाग और न्यूरोलॉजिकल सिस्टम के विकास में मदद करता है। साथ ही गर्भवती महिलाओं के पाचन तंत्र को दुरूस्त रखता है।


रोस्टेड बादाम खाना कितना हेल्दी -
=-=-==-=--==-==
अधिकतर लोग सोचते हैं कि पानी में भिगोया हुआ बादाम रोस्ट किए हुए बादाम से अधिक हेल्दी होता है। बादाम को रोस्ट करने से इसका पोषण कम हो जाता है, पर ऐसा सच नहीं है। जब आप बादाम को रोस्ट करते हैं, तो उसमें पानी की मात्रा कम हो जाती है और अन्य पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है। ऐसे में बादाम को हल्का रोस्ट और क्रंची बनाकर, उस पर नमक डालकर भी खा सकते हैं। आप चाहें तो इसे सादा रोस्ट करें या फिर इसमें हल्का सा घी डाल दें।
यदि आप प्रतिदिन 3-4 दाना रोस्टेड बादाम खाते हैं, तो दिल स्वस्थ रहता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बैलेंस रहता है। बादाम खाने से हार्ट से संबंधित समस्याओं से बचाव होता है।
जब आप बादाम को रोस्ट या भून करके खाते हैं, तो इसमें मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट पाचन शक्ति को मजबूत बनाते हैं। बादाम में मौजूद एंजाइम पाचन को स्वस्थ रखते हैं।
प्रतिदिन यदि आप 3-4 भूना हुआ बादाम खाते हैं, तो हाई ब्लड प्रेशर और बढ़ते वजन पर काबू पा सकते हैं। इसमें मौजूद मिनरल्स, फाइबर विटामिन ई बच्चों के साथ बड़ों की भी मस्तिष्क क्षमता को सुधारता है।

Comments